एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले रोहित यादव पर हुई धनवर्षा, 70 लाख के साथ सरकारी नौकरी भी देगी योगी सरकार
एशियाई खेलों में भाला फेंक में कांस्य पदक जीतने वाले जौनपुर के रोहित यादव को उत्तर प्रदेश सरकार 70 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देगी।

रोहित यादव।
HighLights
रोहित यादव को एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर सम्मान।
उत्तर प्रदेश सरकार देगी 70 लाख रुपये और सरकारी नौकरी।
खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जौनपुर में की घोषणा।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। जापान में हुए एशियाई खेलों में भाला फेंक में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का मान बढ़ाने वाले मछलीशहर के अदारी गांव निवासी रोहित यादव को प्रदेश सरकार 70 लाख रुपये की इनामी राशि देने के साथ सरकारी नौकरी देगी। जौनपुर के विधायक और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है।
रोहित ने एशियन गेम्स में 84.35 मीटर भाला फेंकर कांस्य पदक अपने नाम किया था। खेल मंत्री ने कहा कि रोहित यादव की उपलब्धि ने जौनपुर को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर पहचान दिलाई है। उनकी उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि खेल के मैदान में मेहनत और सफलता को सम्मान मिल सकता है।
वहीं, रोहित यादव ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी खिलाड़ियों का सम्मान है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर हाईवे पर 107 करोड़ से बनेगा अंडरपास और फुटओवर ब्रिज, दीपावली से शुरू होगा काम
एक खिलाड़ी के लिए देश का प्रतिनिधित्व करना और पदक जीतना सबसे बड़ा गौरव है। ऐसे में सरकार की ओर से मिलने वाला प्रोत्साहन नई ऊर्जा देता है।
