विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विंध्यधाम व काशी की तर्ज पर चौकिया धाम में भी मिलेगा प्रसाद, आनंदपूर्ण चढ़ावा योजना हुई लागू

Published: Mon, 09 Nov 2026 12:16 PM (IST)

जौनपुर के शीतला चौकियां धाम में विंध्यधाम और काशी की तर्ज पर 'आनंदपूर्ण चढ़ावा योजना' शुरू हुई है। इसका उद्देश्य ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. शीतला चौकियां धाम में शुद्ध प्रसाद योजना शुरू।

  2. खाद्य विभाग और FSSAI करेगा प्रसाद की गुणवत्ता जांच।

  3. दुकानदारों का पंजीकरण कर शुद्धता सुनिश्चित की जाएगी।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। पूर्वांचल के प्रमुख आस्था केंद्र शीतला चौकियां धाम में श्रद्धालुओं को शुद्ध प्रसाद उपलब्ध कराने की पहल शुरू हो गई है। विंध्यधाम व काशी की तर्ज पर यहां भी भगवान को स्वच्छ एवं आनंदपूर्ण चढ़ावा (भोग) योजना लागू कर दी गई है। इसके तहत धाम परिसर में बिकने वाले प्रसाद की गुणवत्ता पर खाद्य विभाग की नजर रहेगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से प्रसाद बेचने वाले सभी दुकानदारों का पंजीकरण कराया जाएगा। साथ ही दुकानों पर उपलब्ध प्रसाद की शुद्धता की जांच भी की जाएगी।

इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए दुकानदारों की जानकारी ली जाएगी। जल्द ही फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी आफ इंडिया (एफएसएसएआइ) की ओर से दुकानों में मिलने वाले प्रसाद की गुणवत्ता परखी जाएगी। इससे दूर-दराज से मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित प्रसाद मिल सकेगा।

शीतला चौकियां धाम को मां विंध्यवासिनी धाम की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को सौंपी गई है। धाम में सुविधाओं के विस्तार के साथ ही आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रसाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

योजना में अमल में लाने के लिए जरूरी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जल्द ही धाम परिसर दुकानदारों का पंजीकरण किया जाएगा। इस पहल से सभी दुकानदारों का ब्योरा भी उपलब्ध हो जाएगा।- मंजुला सिंह, सहायक खाद्य आयुक्त, द्वितीय।

यह भी पढ़ें- जौनपुर में मूर्तियां लेकर लौट रहे युवकों को ट्रेलर ने रौंदा, एक किशोर की मौत; चार गंभीर रूप से घायल



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।