विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में मूर्तियां लेकर लौट रहे युवकों को ट्रेलर ने रौंदा, एक किशोर की मौत; चार गंभीर रूप से घायल

Published: Sat, 07 Nov 2026 10:07 AM (IST)

जौनपुर में रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा ट्राली को टक्कर मार दी। इस हादसे में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. जौनपुर में ट्रेलर ने ई-रिक्शा ट्राली को टक्कर मारी।

  2. हादसे में 15 वर्षीय आशीष कुमार प्रजापति की मौत हुई।

  3. चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, भंडारी (जौनपुर)। रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में गुरुवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। ट्राली में सवार 15 वर्षीय आशीष कुमार प्रजापति की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दो का जिला अस्पताल जबकि दो का बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।

बक्शा थाना क्षेत्र के बढ़ौना (फतेहगंज) आशीष कुमार प्रजापति, आनंद कुमार, शिवम कुमार, यश जायसवाल व निखिल शहर से ई-रिक्शा ट्राली से गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां लेकर लौट रहे थे। लगभग 9.30 बजे सीहीपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के पास पहुंचे तो मछलीशहर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। ई-रिक्शा ट्राली चालक शिवम कुमार सहित पांचों किशोर व युवक बुरी तरह से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सभी को जिला आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने आशीष कुमार प्रजापति को देखते ही मृत घोषित कर दिया। आनंद कुमार व शिवम कुमार को हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया।

यह भी पढ़ें- जौनपुर में किसानों को मिला फ्री प्याज का बीज, खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की पहल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।