विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में किसानों को मिला फ्री प्याज का बीज, खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की पहल

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:32 PM (IST)

जौनपुर में उद्यान विभाग ने किसानों की आय बढ़ाने और प्याज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 200 किसानों को निःशुल्क प्याज के बीज वितरित किए।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. जौनपुर में किसानों को निःशुल्क प्याज बीज वितरित किए गए।

  2. उद्यान विभाग ने आय बढ़ाने और उत्पादन वृद्धि का लक्ष्य रखा।

  3. लगभग 200 किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। जनपद में उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से उद्यान विभाग की ओर से शुक्रवार को विशेष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला उद्यान विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 कृषकों को निश्शुल्क प्याज के बीज का वितरण किया गया।

यह वितरण एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना तथा राज्य सेक्टर अनुसूचित जाति (एससीपी) योजना के तहत किया गया। योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पूर्व पंजीकृत व पात्र किसानों को दिया गया।

इस दौरान उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन कृषक भाइयों ने प्याज बीज प्राप्त करने के लिए पूर्व में आवेदन कर रखा है, उन्हें भी उपलब्धता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से बीज मुहैया कराया जाएगा।

विभाग का मुख्य उद्देश्य जिले में प्याज का क्षेत्रफल बढ़ाकर उत्पादन में वृद्धि करना है, ताकि किसान वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें। विभाग ने जिले के अन्य किसानों से भी औद्यानिक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

यह भी पढ़ें- ओडीओपी बना आत्मनिर्भरता का मॉडल, दीवाली पर यूपी की स्थानीय आर्थिकी को मिल रही मजबूती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।