विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 नवंबर को जौनपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Published: Sun, 01 Nov 2026 08:29 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 5 नवंबर को जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में कई बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

HighLights

  1. नितिन गडकरी 5 नवंबर को जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर आएंगे।

  2. 50 किमी फोरलेन व बाईपास सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास।

  3. सड़क निर्माण से यातायात सुगम होगा, जाम से मिलेगी मुक्ति।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पांच नवंबर को मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में आगमन हो रहा है। यहां से वह कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण व करेंगे। इसमे 50 किलोमीटर फोरलेन के अलावा मुंगराबादशाहपुर बाईपास सहित वाजिदपुर से पचहटिया फोरलेन, पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कुत्तुपुर फोरलेन व कुत्तुपुर से पालीटेक्निक चौराहे तक सुदृढ़ीकरण शामिल है।

प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रविवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन व पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।

अक्टूबर 2025 से निर्माणाधीन बाईपास निर्माण तकरीबन 70 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। प्रयागराज मार्ग के कोदहूं से नौवाडाड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग रायबरेली जौनपुर को जोड़ रहे बाइपास की लंबाई 4.335 किलोमीटर है, जिसपर 197.60 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इसमे 73 करोड़ रुपए मुवावजे पर दिए गए हैं।

परियोजना के निर्माण की निर्धारित तिथि 23 मार्च 2027 व संभावित पूर्णता तिथि 22 सितंबर 2027 तय की गई है। इस दौरान मुंगराबादशाहपुर से जौनपुर तक प्रस्तावित फोरलेन को लेकर भी घोषणा हो सकती है। मुंगराबादशाहपुर से जौनपुर तक 63 गांवों से गुजरेगा। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री कुछ बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसमे सदर विधानसभा में तीन बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

दस मीटर चौड़ी होगी सड़क

दो लेन के बाईपास के निर्माण पूर्ण होने से जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही परिवन को गति मिलेगी। इसके तहत प्रतापगढ़ रोड क्रॉसिंग पुल पहले ही बन चुका है। बाईपास बनने से मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, सिकरारा व जौनपुर के बीच आवागमन सुगम होगा।

कस्बों में वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। कार्यक्रम को लेकर सृष्टि पैलेस में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी व नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर चेयरमैन कपिल मुनि सहित अन्य ने कार्यक्रम को बेहतर बनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की।

यह भी पढ़ें- जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर जाम से मिलेगी मुक्ति, 44 किलोमीटर सड़क का 217 करोड़ से होगा चौड़ीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।