विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में सैन्य सम्मान के साथ भारतीय सेना के नायब सूबेदार अर्जुन यादव का अंतिम संस्कार

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:22 PM (IST)

लेह-लद्दाख में तैनात नायक अर्जुन यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव हरिगांव, जौनपुर पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

जौनपुर में अर्जुन यादव के पार्थिव शरीर के पास रो रहीं पत्नी वंदना को ढांढस देते स्वजन व मौके पर जुटी भीड़। जागरण

जौनपुर में अर्जुन यादव के पार्थिव शरीर के पास रो रहीं पत्नी वंदना को ढांढस देते स्वजन व मौके पर जुटी भीड़। जागरण

HighLights

  1. नायक अर्जुन यादव का पार्थिव शरीर पैतृक गांव हरिगांव पहुंचा।

  2. सैन्य सम्मान के साथ जौनपुर में अंतिम संस्कार किया गया।

  3. बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़े।

जागरण संवाददाता, सिकरारा (जौनपुर)। 22 ग्रेनेडियर अशोका बटालियन लेह लद्दाख में तैनात थल सेना के जवान नायक अर्जुन यादव का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक आवास हरिगांव पहुंचा। बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। छोटे भाई सुनील ने रामघाट पर मुखाग्नि दी।

दिन में लगभग 10 बजे बटालियन के नायब सूबेदार सुरेंद्र यादव, 39 गोरखा बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल हिमांशु और अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक संगठन के अवकाश प्राप्त सैनिकों के साथ नौजवान तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर लेकर जैसे ही दरवाजे पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद लोगों ने भारत माता की जयकारा लगाया। तिरंगे में लिपटे बेटे के शव को देखते ही पिता जिलाजीत यादव दहाड़े मारकर रोने लगे। पति का पार्थिव शरीर देखते ही पत्नी वंदना यादव बेसुध होकर गिर पड़ीं।

सेना के जवानों के साथ गोरखा बटालियन के जवानों ने उपजिलाधिकारी योगिता सिंह, तहसीलदार शैलेश सिंह व थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह की मौजूदगी में 39 गोरखा बटालियन के जवानों ने जवान अर्जुन यादव को गार्ड आफ आनर देकर सलामी दी। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, राजनाथ यादव, नन्हकू यादव, केशजीत यादव, गुलाब यादव, शिवजीत यादव आदि रहे।

यह भी पढ़ें- भारतीय सेना के नायब सूबेदार अर्जुन यादव का लेह-लद्दाख में निधन, पैतृक जिले जौनपुर में शोक की लहर



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।