विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में BLO बूथों पर रहकर लेंगे आपत्तियां, एप से ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा

Published: Sat, 21 Nov 2026 03:12 PM (IST)

जौनपुर में 17 नवंबर से मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया है, जो 26 दिसंबर तक चलेगा। मतदाता बीएलओ बूथों पर या ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मतदाता सूची पुनरीक्षण 17 नवंबर से 26 दिसंबर तक।

  2. बीएलओ बूथों पर तथा ईसीआई नेट ऐप से आवेदन।

  3. नए मतदाता, संशोधन, नाम हटाने हेतु फॉर्म उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 17 नवंबर से शुरू हो चुका है, जो 26 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं।

इसमें बीएलओ बूथों पर रहकर आपत्तियां लेंगे और ईसीआई नेट ऐप से ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाकर शत-प्रतिशत त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील की है।

विशेष अभियान की तिथियों पर सभी बूथ लेवल आफिसर अपने-अपने मतदेय स्थलों पर आलेख्य मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पात्र नागरिकों से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाता नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम कटवाने या मृतक/शिफ्टेड मतदाताओं के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ईसीआई नेट मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए भी नाम जांचने और ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है।

अभियान के दौरान सभी सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे। पारदर्शी प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्वयं विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: गाजीपुर में EVM से मतदान की प्रक्रिया समझेंगे वोटर, चुनाव तक हर कार्यदिवस पर होगा प्रदर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।