विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में स्कूल का दरवाजा-खिड़की तोड़कर इनवर्टर-बैटरी समेत कई सामान चोरी, पंखे और साउंड सिस्टम भी ले गए चोर

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:28 PM (IST)

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार रात चोरों ने दरवाजा-खिड़की तोड़कर इनवर्टर, बैटरी, साउंड सिस्टम और पंखे चुरा लिए।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. जौनपुर के पांडेयपुर कंपोजिट विद्यालय में चोरी की घटना।

  2. चोरों ने इनवर्टर, बैटरी, साउंड सिस्टम और पंखे चुराए।

  3. पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश में जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के पांडेयपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार रात चोर दरवाजा और खिड़की तोड़कर इनवर्टर, बैटरी, साउंड सिस्टम और पंखे समेत अन्य सामान उठा ले गए। शनिवार सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानाध्यापक शशिधर मिश्र के अनुसार, शनिवार सुबह करीब आठ बजे विद्यालय खोला गया तो कमरों के दरवाजे और खिड़कियां क्षतिग्रस्त मिलीं। अंदर जाकर जांच करने पर एक इनवर्टर, दो बैटरियां और एक साउंड सिस्टम गायब मिला। चोरों ने खिड़कियां तोड़कर चार पंखे भी निकाल लिए।

विद्यालय में चोरी की जानकारी होते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया। प्रधानाध्यापक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।

थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य माध्यमों से चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बिजली विभाग का कारनामा, 7 साल से स्कूल में सप्लाई नहीं, थमा दिया 12.60 लाख का बिल