विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के जौनपुर में 22 नवंबर को शाम 6 बजे होगा ब्लैक आउट, बजेगा हवाई हमले का सायरन

Published: Fri, 20 Nov 2026 03:52 PM (IST)

जौनपुर पुलिस लाइन में 22 नवंबर को शाम 6 बजे एक वृहद ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। 

इस तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए AI टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

इस तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए AI टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. जौनपुर पुलिस लाइन में 22 नवंबर को मॉक ड्रिल।

  2. आपातकालीन स्थिति से निपटने को परखी जाएगी तैयारी।

  3. हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैक आउट का होगा अभ्यास।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। किसी भी आपातकालीन स्थिति व संभावित आपदा से निपटने के लिए प्रशासन अपनी तैयारियों को परखने जा रहा है। इसके तहत 22 नवंबर को शाम छह बजे पुलिस लाइन में नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से वृहद ब्लैक आउट माक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

इसमें हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैक आउट, बचाव एवं राहत कार्यों से लेकर घायलों को सुरक्षित निकालने तक का अभ्यास किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को एडीएम वित्त वं राजस्व परमानन्द झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।

एडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था, यातायात, विद्युत, स्वास्थ्य, अग्निशमन, पुलिस सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि माक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों की उपयोगिता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना है।

नगर मजिस्ट्रेट एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा महीपाल सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को शाम छह बजे सामान्य जनजीवन के प्रदर्शन के साथ अभ्यास शुरू होगा। शाम 6:05 बजे हवाई हमले का रेड अलर्ट जारी करते हुए दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा।

इसके साथ ही पुलिस लाइन और आसपास के निर्धारित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर ब्लैक आउट किया जाएगा। शाम 6:30 बजे एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभालेंगी।

एडीएम ने बताया कि 21 नवंबर को शाम छह बजे पुलिस लाइन्स में माक ड्रिल की रिहर्सल भी होगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि 22 नवंबर को शाम छह बजे पुलिस लाइन और आसपास बिजली आपूर्ति बंद होने पर घबराएं नहीं। यह केवल अभ्यास का हिस्सा होगा।

यह भी पढ़ें- 22 नवंबर को लखीमपुर में बजेगा हवाई हमले का सायरन, होगा ब्लैकआउट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।