विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया अस्पताल में हंगामा

Published: Sat, 14 Nov 2026 12:45 PM (IST)

जौनपुर के नेहरू नगर सीएचसी में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टरों ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

जागरण संवादाता, सिरकोनी (जौनपुर)। क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार की शाम प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। आक्रोशित स्वजनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टरों से कहासुनी और प्रदर्शन किया। पीड़िता की मां ने जफराबाद पुलिस को डाक्टरों की लापरवाही की लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सैदपुर गांव निवासी राजकुमार बनवासी की पत्नी अंजलि को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार शाम सीएचसी नेहरू नगर लाया गया था। स्वजनों का कहना है कि शुरुआत में डाक्टरों ने स्थिति को सामान्य बताते हुए नार्मल डिलीवरी कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, प्रसव के दौरान शिशु की धड़कन बंद हो गई।

अस्पताल प्रशासन ने शिशु के अंदर कोई हलचल न देखकर स्वजनों को तत्काल जौनपुर स्थित उच्च अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन नवजात को लेकर मोटरसाइकिल से जिला मुख्यालय जा रहे थे, लेकिन जफराबाद के पास पहुंचते ही शिशु की मौत हो गई।

सुबह होते ही जैसे ही नवजात की मौत की खबर सैदपुर गांव में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण उग्र होकर सीएचसी नेहरू नगर पहुंच गए। ग्रामीणों ने डाक्टरों को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया और मौत का कारण पूछते हुए डाक्टर से तीखी नोकझोंक की।

ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर भारी उदासीनता और लापरवाही बरती जा रही है, जिसके चलते नवजात शिशुओं की जान जा रही है। आरोप है कि गांव में पहले भी ऐसी दो घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि कार्यशैली में सुधार न हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करवाएंगे।

पीड़िता की मां रेणु देवी ने जफराबाद थाने में सीएचसी के डाक्टरों और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- जौनपुर में पीआरडी के जवान ने रामपुर थाने के हेड मोहर्रिर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'अखबार का पैसा हजम कर ल‍िया'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।