विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में बहूभोज में चाकूबाजी और मारपीट, एक युवक की हुई मौत

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:34 AM (IST)

जौनपुर के कुकुहां गांव में बहूभोज के दौरान चाकूबाजी और मारपीट हुई, जिसमें 15 वर्षीय रितेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने 26 वर्षीय बिंदेश राजभर को पीट-पीटकर मार डाला, जिससे गांव में तनाव का माहौल है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. जौनपुर में बहूभोज में चाकूबाजी से युवक घायल।

  2. आक्रोशित ग्रामीणों ने एक युवक को पीटकर मार डाला।

  3. गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहां गांव में शुक्रवार की रात चाकू के वार से उमेश तिवारी के 15 वर्षीय पुत्र रितेश तिवारी के गंभीर रूप से घायल होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने 26 वर्षीय बिंदेश राजभर को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने को तैनात है।

कुकुहां निवासी ऋतिक राजभर टेंट लगाने का काम करते हैं। वह गांव के ही मनीष तिवारी के यहां आयोजित बहूभोज में टेंट लगाने गए थे। वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात लगभग साढ़े आठ बजे रितिक राजभर ने फोन कर गांव के ही अपने मित्रों बिंदेश राजभर आदि को बुला लिया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान किसी ने उनमें से किसी ने चाकू से रितेश तिवारी के चेहरे पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर गया। हमलावर भागने लगे।

आक्रोशित घायल रितेश तिवारी पक्ष के लोगों ने पीछा कर लिया। उनमें शामिल बिंदेश राजभर को घेर लिया और लाठी-डंडे पीटकर, ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से मारकर अधमरा कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने बिंदेश राजभर को देखते ही मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रितेश तिवारी को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया।

खबर लगने पर सीओ सिटी सम्यक चौधरी, गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ल आदि ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब से पखवाड़े भर पहले आया था बिंदेश
मृत बिंदेश राजभर एक पखवाड़े पहले पंजाब से गांव आया था। वह वहां छोला-भटूरा बेचता था। स्वजन का हाल बेहाल है। घायल रितेश तिवारी मुंबई से दो दिन पूर्व बहूभोज में शामिल होने आया था।

यह भी पढ़ें- जौनपुर में एसिड अटैक और गोली मारने की धमकी के कारण पुलिस सुरक्षा में हुआ विवाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।