विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में 5 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 20 से ज्यादा कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरियां

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:29 PM (IST)

जौनपुर में 5 नवंबर को शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के राधिका इंटरनेशनल कॉलेज में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. जौनपुर में 5 नवंबर को वृहद रोजगार मेला आयोजित।

  2. 20 से अधिक कंपनियां देंगी युवाओं को नौकरियां।

  3. विभिन्न पदों जैसे तकनीशियन, ऑपरेटर, मैनेजर पर चयन।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। उत्तर प्रदेश 'रोजगार मिशन' के अंतर्गत जनपद के युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता व कौशल के अनुसार रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के राधिका इंटरनेशनल कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।

इसमें बड़ी संख्या में कंपनियां नौकरी देंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि इस रोजगार मेले के माध्यम से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

कंपनियां सोलर टेक्निशियन, सुपरवाइजर व टेक्निशियन, मशीन आपरेटर, स्टोर कीपर, वेल्डर और फिटर स्टोर हेल्पर, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, मार्केटिंग मैनेजर और सिक्योरिटी गार्ड पदों पर चयन करेंगी।

यह भी पढ़ें- जौनपुर में मिला पटाखों का जखीरा: पुलिस से बचने लिए ड्रोन उड़ाकर निगरानी करते थे बाप-बेटे, दोनों गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।