Budget 2026: गर्ल्स हॉस्टल से बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, कंटेंट लैब की स्थापना से आसान होगी उच्च शिक्षा की राह
केंद्रीय बजट में हर जनपद में गर्ल्स हॉस्टल और माध्यमिक स्कूलों में कंटेंट लैब बनाने का प्रावधान किया गया है। ...और पढ़ें

गर्ल्स हॉस्टल से बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जौनपुर। जनपद की उन हजारों छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है, जो संसाधनों के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं। केंद्रीय बजट में सरकार ने बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर जनपद में गर्ल्स हॉस्टल बनाने के लिए विशेष बजट आवंटित किया है।
वर्तमान में जनपद में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के अलावा छात्राओं के लिए सरकारी हॉस्टल की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।
इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों की मेधावी बेटियों को शहर में प्राइवेट रूम लेकर रहना पड़ता है, जिसका खर्च उठाना गरीब परिवारों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई बार आर्थिक तंगी और सुरक्षा कारणों से अभिभावक बेटियों को बीच में ही पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने Budget 2026-27 से किसान, गरीब और गांव को बताया गायब, सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया
हर जनपद में गर्ल्स हॉस्टल बनने से काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा। हॉस्टल के साथ-साथ बजट में माध्यमिक स्कूलों के लिए कंटेंट लैब की स्थापना का प्रावधान भी किया गया है।
यह आधुनिक लैब न केवल छात्राओं को डिजिटल लर्निंग से जोड़ेगी, बल्कि उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए भी तैयार करेगी। शिक्षाविदों ने सरकार के इस कदम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है।
