विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में CHC में प्राइवेट पैथोलॉजी संचालकों की घुसपैठ, कार्रवाई न होने से उठे सवाल

Published: Sat, 28 Feb 2026 02:56 PM (IST)

जौनपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निजी पैथोलॉजी संचालकों की घुसपैठ से मरीजों के तीमारदारों में आक्रोश है। सुरक्षा प्रतिबंधों ...और पढ़ें

CHC में प्राइवेट पैथोलॉजी संचालकों की घुसपैठ। फाइल फोटो

CHC में प्राइवेट पैथोलॉजी संचालकों की घुसपैठ। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, केराकत (जौनपुर)। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राइवेट पैथोलॉजी की गतिविधियों को लेकर मरीज के तीमारदारों में आक्रोश है। निजी पैथालाजी संचालक अस्पताल परिसर में बेखौफ प्रवेश कर चिकित्सकों से संपर्क कर रहे हैं और कई मामलों में अस्पताल के अंदर ही ब्लड सैंपल लेकर अपनी निजी लैब में जांच के लिए भेज रहे हैं।

अस्पताल परिसर में सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात है और स्पष्ट रूप से बोर्ड लगा है कि प्राइवेट अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी संचालकों का प्रवेश वर्जित है।, इसके बावजूद उनकी आवाजाही जारी रहने से अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मरीजों व परिजनों का कहना है कि उन्हें सरकारी जांच सुविधाओं के बजाय निजी सेंटरों की ओर प्रेरित किया जाता है। पूरे मामले की सूचना सीएचसी अधीक्षक को भी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

ग्रामीणों ने जिला स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी अस्पताल की व्यवस्था और विश्वसनीयता बरकरार रह सके।

यह भी पढ़ें- यहां गांव-गांव सजती हैं फाग की टोलियां, वसंत से शुरू होने लगती हैं होली की तैयारियां, अब विरासत को आगे बढ़ा रहे युवा

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में आधी रात असलहाधारियों का आतंक, पुराना मकान और चार दुकानों को किया जमींदाज; फायरिंग कर फैलाई दहशत