विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में पंचायत भवनों में नियुक्त 88 पंचायत सहायकों ने छोड़ी नौकरी, कामकाज पर पड़ रहा असर

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:54 PM (IST)

जौनपुर में 88 पंचायत सहायकों ने बेहतर विकल्प मिलने के बाद नौकरी छोड़ दी है, जिससे विकास कार्य और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. जौनपुर में 88 पंचायत सहायकों ने फिर छोड़ी नौकरी।

  2. विकास कार्य और ग्रामीणों को हो रही है भारी परेशानी।

  3. रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। पंचायत भवनों में नियुक्त 88 पंचायत सहायकों ने बेहतर विकल्प मिलने के बाद एक बार फिर नौकरी छोड़ दी है। इसके पहले भी 159 ने नौकरी छोड़ी थी, जिसे भरा गया था। एक साथ बड़ी संख्या में कर्मियों के पद खाली होने से विकास कार्य तो प्रभावित हो ही रहा है, ग्रामीणों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रिक्त पद को भरने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही बहाली कर ली जाएगी।

सभी 1734 ग्राम पंचायतों में कार्य आसान बनाने के लिए पंचायत सहायकों की तैनाती की गई है। एक वर्ष पूर्व इसके इतर नौकरी मिलने के बाद पंचायत सहायकों ने नौकरी छोड़ दी थी, जिसकी जानकारी शासन को मुहैया कराई गई थी।

इसके बाद शासन स्तर से ही संख्या निर्धारित कर इसे भरने को कहा गया था। जरूरी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद रिक्त पदों पर कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया गया।

हालांकि अब एक बार कई पद खाली होने से समस्या बढ़ गई है। डीपीएम अशरफ ने बताया कि पंचायत सहायकों को भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को तैनाती दे दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- ब्याज माफी योजना: पुराने टैक्स के ब्याज और जुर्माने पर मिलेगी 100% तक छूट, 15 जनवरी तक करें आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।