विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में तीन CSC केंद्रों से 82 गैस सिलिंडर बरामद, डीएसओ की छापेमारी से अफरातफरी

Published: Sat, 14 Mar 2026 03:29 PM (IST)

जौनपुर में जिला पूर्ति अधिकारी की टीम ने तीन सीएससी केंद्रों पर छापा मारकर 82 गैस सिलेिंडर जब्त किए, जिनमें 4 भरे हुए थे।

तीन CSC केंद्रों से 82 गैस सिलेंडर बरामद।

तीन CSC केंद्रों से 82 गैस सिलेंडर बरामद।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, खुटहन (जौनपुर)। जिले के धमौर बाजार में शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) की टीम ने छापेमारी कर तीन सीएससी केंद्रों से कुल 82 गैस सिलिंडर बरामद किए। इनमें 4 सिलिंडर भरे हुए और 78 खाली पाए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से सिलिंडर विक्रेताओं में अफरातफरी मच गयी।

डीएसओ संतोष विक्रम साही को क्षेत्र में गैस सिलिंडर के अवैध भंडारण और संभावित कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी। जिसके आधार पर उनकी टीम ने धमौर बाजार स्थित तीन सीएससी केंद्रों पर छापा मारा। जांच के दौरान बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए।

अधिकारियों ने सभी सिलिंडर को कब्जे में लेते हुए संबंधित संचालकों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सिलिंडर के अवैध भंडारण की आशंका जताई जा रही है।

डीएसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की खबर फैलते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सीएससी संचालक अशोक विश्वकर्मा के सेंटर से 17 खाली सिलिंडर , इसके बगल जितेन्द्र प्रजापति के यहां से 49 खाली सिलिंडर तथा बृजेश प्रजापति के सेंटर से 12 खाली तथा चार भरे हुए सिलिंडर बरामद हुए।

संचालकों का कहना है कि होली के बाद से ही सिलिंडरों की आपूर्ति ठप चल रही है। ग्रामीण अपना खाली सिलिंडर यहां बदलने के लिए रख कर चले जाते हैं। सभी सिलिंडर का कागज मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बिना बुकिंग गैस डिलीवरी का आया मैसेज, हंगामे के बाद एजेंसी ने दिया सिलिंडर

यह भी पढ़ें- आगरा में गैस की परेशानी: वाणिज्यिक कमी से घरेलू आपूर्ति बाधित, नोट करें ये नंबर, बुकिंग के बाद घर बैठे मिलेगा सिलिंडर