EWS सर्टिफिकेट बनवाने के नियमों में बदलाव: अब तहसील में ऑफलाइन आवेदन बंद, पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन अप्लाई
जौनपुर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब तहसील में ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए गए हैं।

ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन। फाइल फोटो
HighLights
EWS प्रमाणपत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन बंद।
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य।
प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, चक्कर नहीं लगाने होंगे।
जागरण संवाददाता, केराकत (जौनपुर)। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों के लिए ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब इसके लिए तहसील में ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था समाप्त कर ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य कर दिया गया है।
हालांकि ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था पहले से थी, लेकिन अब उसे अमल में लाया जा रहा है। तहसील में नवम्बर माह से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदन की सुविधा शुरू होने से आवेदकों को काफी राहत मिल रही है।
इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत
नई व्यवस्था में विवाहित और अविवाहित दोनों तरह के आवेदकों के लिए अलग-अलग दस्तावेज निर्धारित किए गए हैं। आवेदन के लिए आवेदक का फोटो और आधार कार्ड, माता-पिता के आधार कार्ड, भाई-बहन के आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, भवन का फोटो और खतौनी की नकल आवश्यक होगी। विवाहित आवेदक को पति अथवा पत्नी का आधार कार्ड भी देना होगा। इसके साथ स्वप्रमाणित घोषणा पत्र भी देना होगा।
पोर्टल पर करना होगा आवेदन
अब आवेदक ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से स्वयं अथवा जनसेवा केंद्र से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद राजस्व विभाग के स्तर से अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। पात्रता की पुष्टि होने पर प्रमाणपत्र ऑनलाइन जारी होगा। इससे आवेदन की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और प्रमाणपत्र के लिए बार-बार तहसील का चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।