विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बजट में अन्नदाताओं के लिए मिला डिजिटल कवच, AI से मिलेगी फसलों से जुड़ी सटीक जानकारी

Published: Sun, 01 Feb 2026 10:27 PM (IST)

केंद्रीय बजट में किसानों को 'भारत विस्तार' एआई टूल का उपहार मिला है। यह टूल मौसम की अनिश्चितताओं से बचाकर ...और पढ़ें

बजट में अन्नदाताओं के लिए मिला डिजिटल कवच।

बजट में अन्नदाताओं के लिए मिला डिजिटल कवच।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जौनपुर। पारंपरिक खेती से उबरने के लिए केंद्रीय बजट में सरकार ने बड़ा उपहार दिया है। ‘भारत विस्तार’ एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल न केवल किसानों को मौसम की अनिश्चितताओं से बचाएगा, बल्कि उनकी पैदावार को वैज्ञानिक आधार देकर और अधिक लाभदायक बनाएगा।

जनपद में मौसम संबंधी जानकारी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं मृदा जांच, फसलों में रोगों, कीटों से बचाव की जानकारी भी नहीं मिल पाती है। अधिकांश किसान मौसम के अंदाजे पर खेती करते आए हैं। ''भारत विस्तार'' टूल वास्तविक समय (रियल टाइम) पर डेटा उपलब्ध कराएगा।

इसमें लगे सेंसर मिट्टी की नमी, तापमान, पीएच मान और पोषक तत्वों की सटीक जानकारी सीधे किसान के मोबाइल पर भेजेंगे। डिप्टी पीडी आत्मा रमेश चंद्र यादव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए अब फसल का आकलन, पैदावार की भविष्यवाणी और बाजार में मांग-आपूर्ति का पूर्वानुमान लगाना आसान होगा।

वाई-फाई, ब्लूटूथ और इंटरनेट के माध्यम से प्रसारित होने वाला यह डेटा किसानों को बताएगा कि कब सिंचाई करनी है और कब कीटनाशकों का प्रयोग करना है। इससे न केवल लागत में कमी आएगी, बल्कि संसाधनों का सही उपयोग होने से कृषि का सतत विकास सुनिश्चित होगा।

यह भी पढ़ें- Budget 2026: गर्ल्स हॉस्टल से बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान, कंटेंट लैब की स्थापना से आसान होगी उच्च शिक्षा की राह