विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में 72900 लीटर एक्सपायरीएनर्जी ड्रिंक जब्त, विक्रेता-क्रेता पर केस

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:24 AM (IST)

जौनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 72,900 लीटर एक्सपायरी कैंपा एनर्जी ड्रिंक जब्त की है। उत्तराखंड से आई ...और पढ़ें

जलालपुर के महरेंव में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने पकड़ा। जागरण

जलालपुर के महरेंव में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने पकड़ा। जागरण

HighLights

  1. जौनपुर में 72,900 लीटर एक्सपायरी कैंपा एनर्जी ड्रिंक जब्त।

  2. खाद्य सुरक्षा विभाग ने उत्तराखंड से आई खेप पकड़ी।

  3. विक्रेता-क्रेता के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दर्ज।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। एक्सपायरी 72 हजार नौ सौ लीटर कैंपा एनर्जी ड्रिंक को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जलालपुर के महरेंव से जब्त किया है। इसकी आपूर्ति 10 अक्टूबर को उत्तराखंड के घनश्याम ट्रेडर्स की ओर से ट्रांसपोर्टर नीलमणी शर्मा को की गई थी।

8100 पेटी एनर्जी ड्रिंक को मानकों को ध्यान में रखते हुए नष्ट कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धाराओं में एडीएम कोर्ट में विक्रेता व क्रेता के विरुद्ध वाद दर्ज किया गया है।

विभाग को जानकारी हुई कि उत्तराखंड से आठ ट्रक एनर्जी ड्रिंक मंगाया गया है। इसपर सक्रिय हुई टीम ने महरेंव में छापेमारी की। जांच के दौरान 8100 पेटी की खेप मिली। प्रत्येक पेटी में 300 एमएल की 300 बोतलें थीं। शुक्रवार को इसकी जांच करने कृषि विभाग सहित सहायक श्रमायुक्त भी पहुंचे। साथ ही जीएसटी विभाग की ओर से इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जौनपुर: सपा विधायक रागिनी सोनकर समेत तीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

जो खेप यहां पहुंची उसमे आधा स्टाक 15, जबकि आधा 17 अक्टूबर को एक्सपायर हो चुका है। एक्सपायरी एनर्जी ड्रिंक को नियमों के मुताबिक पचहटिया स्थित एसटीपी में नष्ट कराया जा रहा है। साथ ही प्लास्टिक की बोतलों का अलग निस्तारण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण पर इसका विपरीत प्रभाव न पड़े।

यह भी पढ़ें- जौनपुर में पुलिस एक्शन के बाद भी बिक रहा प्रतिबंधित मांझा, प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम जारी है जानलेवा धंधा




एक्सपायरी एनर्जी ड्रिंक को नियम के मुताबिक निर्माता कंपनी के पास भेजा जाना चाहिए। इसे खुद से नष्ट करने का कोई प्रविधान नहीं है। जानकारी के बाद पूरे स्टाक को जब्त करने के साथ ही विक्रेता व क्रेता के विरुद्ध एडीएम कोर्ट में वाद दाखिल किया गया है। नमूने की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एनर्जी ड्रिंक को पचहटिया स्थिति एसटीपी में नष्ट कराया जा रहा है।

-

-मंजुला सिंह, सहायक खाद्य आयुक्त, द्वितीय।

एनर्जी ड्रिंक को खेतों में डाल नष्ट करने के लिए ही लाया था। इनवाइस सहित अन्य जानकारी विभाग को उपलब्ध कराई गई है। विभाग को किसी माध्यम से जानकारी हुई तो इसे अपनी सिपुर्दगी में ले लिया।

-

-नीलमणी शर्मा, ट्रांसपोर्टर।