विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालौन में INSTA चलाने पर पिता ने बेटी को डांटा, खा लिया चूहा मार दवा, मां के निधन के बाद दो भाइयों को संभाल रही थी किशोरी

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:29 PM (IST)

उरई में पिता द्वारा इंस्टाग्राम चलाने पर डांटे जाने के बाद एक 16 वर्षीय किशोरी ने चूहा मार दवा खाकर ...और पढ़ें

करिश्मा की फाइल फोटो। स्वजन

करिश्मा की फाइल फोटो। स्वजन

HighLights

  1. पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने की आत्महत्या।

  2. इंस्टाग्राम चलाने पर पिता ने डांटा, खाया चूहा मार दवा।

  3. मां के निधन के बाद छोटे भाइयों को संभाल रही थी।

जागरण संवाददाता, उरई। पिता ने मोबाइल में इंस्टाग्राम चला रही 16 वर्षीय पुत्री को डांट कर कहा, इतना मन पढ़ाई में लगा लो। इस पर गुस्सा कर पुत्री चली गई और सोमवार रात को चूहा मार दवा खा ली। तबीयत बिगड़ी तो पिता उसे मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

किशोरी की मां की मृत्यु कोरोना के समय हो गई थी। मनोचिकित्सक अर्चना विश्वास कहती हैं कि अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को शुरुआत से ही मोबाइल को लेकर गंभीरता बरतें। अनावश्यक उसका उपयोग करने से रोकें, डांटने के बजाय उन्हें समझाएं।

ग्राम मुहाना निवासी विष्णु कुमार राजपूत खेती करते हैं। इसी के सहारे अपने दो पुत्र व बड़ी बेटी 16 वर्षीय करिश्मा का भरण पोषण कर रहे थे। उनकी पत्नी अनुसुइया की कोरोना काल के दौरान मौत हो गई थी। इस कारण बड़ी बेटी ही घर में खाना बनाने के साथ भाइयों को स्कूल भेजने आदि का काम संभाल रही थी। साथ ही वह स्वयं भी कक्षा 10 की छात्रा थी।

सोमवार की शाम को करिश्मा इंस्टाग्राम चला रही थी। इसी दौरान पिता ने उसे देखा और डांट दिया था। इसके बाद पिता काम में व्यस्त हो गए। उधर करिश्मा ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर में रखी चूहा मार दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर वह चिल्लाई तो पिता व भाई उसके कमरे की ओर भागे।

किशोरी ने पूरी बात बताई। इसके बाद पिता उसे मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। डकोर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक को भेजा था। किशोरी ने चूहा मार दवा खा ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई है।

 

यह भी पढ़ें- जालौन में बेरहमी से हत्या, पूर्व बीडीसी सदस्य को पहले ट्रैक्टर से टक्कर मारी, फिर फावड़े से वार कर हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।