सुरेश चंद्र रावत होंगे जालौन के नए पुलिस अधीक्षक, 6 महीने में ही हुआ SP विनय कुमार का ट्रांसफर
जालौन में छह महीने के कार्यकाल के बाद एसपी विनय कुमार का गाजीपुर तबादला हो गया है। अब मथुरा से ...और पढ़ें

विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक
HighLights
विनय कुमार का छह महीने बाद जालौन से गाजीपुर तबादला।
मथुरा से सुरेश चंद्र रावत जालौन के नए पुलिस अधीक्षक बने।
विनय कुमार के कार्यकाल में अमरीक अपहरण और पुलिस हादसा प्रमुख।
जागरण संवाददाता, जालौन। जनपद में छह माह तक पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे विनय कुमार का अब गाजीपुर स्थानांतरण किया गया है। उन्होंने 31 मार्च को जिले में कार्यभार संभाला था।
उनके कार्यकाल के दौरान हरियाणा के जींद निवासी अमरीक की अपहरण के बाद हत्या और चार पुलिस जवानों की हादसे में मौत का मामला सबसे बड़ा रहा। अब जिले में मथुरा से सुरेश चंद्र रावत को एसपी की कमान सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के छह महीने के कार्यकाल में अब तक जितनी भी घटनाएं हुईं सभी का वर्कआउट कराया। साथ ही पुलिस टीम को भी समय-समय पर दिशा निर्देश देकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखा।
जींद के अमरीक अपहरण कांड के बाद हत्या फिर दबिश देने जा रही पुलिस टीम के चार जवान हादसे में दिवंगत हो गए। यह घटना उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी रही।
शासन से उनका स्थानांतरण गाजीपुर हो गया है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्थानांतरण नौकरी की प्रक्रिया है। जहां भी रहें ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन हो और जनता की समस्याओं का समाधान किया जाए।
यह भी पढ़ें- पहली बार दुबई-ओमान जैसे खाड़ी देशों में पहुंचेगी यूपी के जालौन की हरी मटर, AC कंटेनरों में होगी सप्लाई
