विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालौन में SDM ने गल्ला मंडी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को तुरंत सुधार कराने के दिए निर्देश

Published: Fri, 25 Sep 2026 06:21 PM (IST)

एसडीएम अभिनव कुमार ने कोंच स्थित गल्ला मंडी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सफाई, अभिलेखों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसडीएम अभिनव कुमार ने कोंच गल्ला मंडी का निरीक्षण किया।

  2. सफाई व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव की जांच की।

  3. अधिकारियों को तुरंत सुधार और मरम्मत के निर्देश दिए।

संवाद सहयोगी, कोंच। शुक्रवार को एसडीएम अभिनव कुमार ने नगर स्थित गल्ला मंडी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था कार्यालय में रखे। अभिलेखों व आवश्यक दस्तावेजों के रखरखाव को देखा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मंडी की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कार्यालय भवन की जल्द मरम्मत कराने की बात कही। एसडीएम अभिनव कुमार शुक्रवार को गल्ला मंडी पहुंचे उनके पहुंचने पर मंडी सचिव राजीव कुमार सहित कार्यालयीय स्टाफ मौजूद रहा। एसडीएम ने सबसे पहले मंडी परिसर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने व नियमित रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए, जिससे मंडी आने वाले किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने मंडी कार्यालय का निरीक्षण किया।

कर्मचारियों से जानकारी लेकर दिए निर्देश

कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों, प्रपत्रों व आवश्यक कागजातों के रखरखाव की स्थिति देखी। उन्होंने कर्मचारियों से अभिलेखों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित ढंग से रखे जाएं ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आसानी से उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 35 रोड-फ्लाईओवर और बाईपास, आगरा-रामपुर सहित इन जिलों की सड़कों का होगा चौड़ीकरण

एसडीएम ने कार्यालय में लंबित व अव्यवस्थित दस्तावेजों को भी व्यवस्थित करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यालय भवन की आवश्यक मरम्मत कराए जाने की बात कही और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर व कार्यालय की सभी व्यवस्थाएं बेहतर और व्यवस्थित रहनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को पूरे करने होंगे दो कोर्स, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

एसडीएम ने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि सफाई अभिलेखों के रखरखाव और कार्यालय की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव राजीव कुमार, मंडी निरीक्षक राहुल अनुरागी, अजीम खान सहित कई लोग मौजूद रहे।