पुलिस व एनडीआरएफ ने पानी में फंसे 97 लोगों को निकाला बाहर
रामपुरा ब्लाक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़ी संख्या में लोग पानी के बीच फंस गए। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर व एसपी डा. सतीश कुमार ने इलाके का दौरा किया। इसी दौरान जानकारी मिलते ही विभिन्न
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 11:26 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:25 AM (IST)
जागरण संवाददाता, उरई : रामपुरा ब्लाक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़ी संख्या में लोग पानी के बीच फंस गए। जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर व एसपी डॉ. सतीश कुमार ने इलाके का दौरा किया। इसी दौरान जानकारी मिलते ही विभिन्न गांवों में पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम को स्टीमर के साथ भेज बचाव कार्य किया गया। डिकौली, नावली व कुशेपुरा गांव के आसपास बाढ़ में फंसे 97 लोगों को स्टीमर के जरिए पानी के बाहर निकाल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। 17 सदस्यीय टीम ने सुबह से लेकर देर शाम तक बचाव कार्य किया।