अब बिजली बिल होगा जीरो, सोलर सिस्टम लगवाने पर यूपी सरकार दे रही बंपर छूट; इन्हें मिलेगा फायदा
उरई जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 5121 घर सौर ऊर्जा से रोशन हुए हैं, जिसमें ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
उरई में 5121 घर सौर ऊर्जा से रोशन, 4469 को सब्सिडी मिली।
कई घरों का बिजली बिल शून्य, अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचें।
3 किलोवाट पर 78,000 तक की सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया आसान।
जागरण संवाददाता, उरई। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक जिले में 5121 घर सौर ऊर्जा से रोशन हो चुके हैं। योजना के तहत 4469 को विभाग से सब्सिडी भी मिल चुकी है। इसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है। जिन घरों में सौर ऊर्जा प्लांट लगे हैं उनमें से 25 ऐसे हैं जिनमें बिजली का बिल निल आ रहा है।
एक से सौ रुपये तक बिल आने वाले परिवारों की संख्या 32 है। ऐसे ही पांच सौ रुपये से कम बिजली के बिल वाले परिवारों की संख्या 156 है। बिजली का बिल कम आने से सोलर सिस्टम लगवाने वाले परिवारों को काफी सुविधा मिल गई है। इनकी जो बिजली खर्च होने से बचती है वह सीधे ग्रिड में चली जाती है।
सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली का लोग अधिक से अधिक उपयोग कर सकें इस पर सरकार काफी जोर दे रही है। जिसके चलते सोलर सिस्टम लगवाने के लिए सरकार सब्सिडी भी दे रही है।
इससे कोयले और पानी से बनने वाली बिजली पर लोगों की निर्भरता भी कम होगी। जनपद में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति अब लोगों में रुझान देखने को मिल रहा है। लोग सौर ऊर्जा सिस्टम लगवा रहे हैं। अब तक 5121 घरों में सोलर सिस्टम लग चुका है। जिसका लाभ लोग ले रहे हैं।
जितनी बिजली का लोग उपयोग करते हैं उससे अधिक बिजली सोलर सिस्टम से उत्पादित होती है वह सीधे ग्रिड में चली जाती है। ऐसे में यह सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली की बिक्री भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट क्षमता तक के सोलर प्लांट पर कुल लागत का 40 प्रतिशत से 60 प्रतिशत यानी 78,000 तक की सब्सिडी दी जाती है।
एक किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर 30,000 की सब्सिडी, 2 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर 60,000 की सब्सिडी, 3 किलोवाट या उससे अधिक लगाने पर 78,000 तक की सब्सिडी मिलती है।
यह पात्रता
पात्रता के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। घर की छत सोलर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त और छाया-मुक्त होनी चाहिए। आवेदक के नाम पर वैध बिजली कनेक्शन (घरेलू) होना चाहिए। परिवार ने पहले से किसी अन्य सोलर रूफटाप योजना का लाभ न लिया हो। आवेदन पहले आधिकारिक वेबसाइट पीएम सूर्य घर पोर्टल पर जाएं।
यह भी पढ़ें- यूपी में होगी सहायक अध्यापकों की बंपर भर्ती, एजुकेशन क्वालिफिकेशन में बदलाव के बाद अब आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन
होम पेज पर क्लिक करें। फार्म में अपनी छत का विवरण भरकर तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद पोर्टल पर सूचीबद्ध किसी अधिकृत वेंडर से सोलर पैनल लगवाएं। इंस्टालेशन के बाद बिजली विभाग द्वारा नेट मीटर लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 51 साल का इंतजार खत्म: चित्रकूट में 5.55 करोड़ से बनेगा सरकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज, बजट को मिली मंजूरी
परियोजना प्रबंधक नेडा राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिन 5121 घर सौर ऊर्जा से रोशन, 78 हजार तक मिल रही छूटलोगों को और जानकारी करनी हो तो वह नेडा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
क्या बोले लाभार्थी?
अभी तीन चार महीने पहले सोलर सिस्टम लगवाया है। जिससे बिजली का बिल काफी कम आने लगा है। यह सिस्टम लोगों के लिए बहुत ही फायदे का साबित हो रहा है। -सावित्री चौरसी मोड़
लोगों को बिजली के बिल में कमी लाने के लिए सौर ऊर्जा प्लांट छत पर लगवा लेना चाहिए। इससे काफी सुविधा हो जाएगी। जब इसके लाभ के बारे में पता किया विभाग में संपर्क कर लगवाया। -संजीव कुमार लहरियापुरवा
