51 साल का इंतजार खत्म: चित्रकूट में 5.55 करोड़ से बनेगा सरकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज, बजट को मिली मंजूरी
चित्रकूट के मानिकपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को 5.55 करोड़ रुपये की लागत से अपना भवन मिलेगा। जिलाधिकारी पुलकित ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मानिकपुर को मिलेगा अपना भवन।
भवन निर्माण के लिए 5.55 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की पहल पर मिली यह सफलता।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। राजकीय बालिका इंटर कालेज मानिकपुर के अपने भवन में संचालित होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की पहल पर निर्माण के लिए 5.55 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। भवन निर्माण के लिए आवास विकास परिषद कार्यदाई संस्था नामित है।
कालेज भवन बन जाने से बालिकाओं को सुरक्षा के वातावरण में बेहतर शिक्षा मिलेगी। महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। नया शैक्षणिक सत्र कालेज भवन से संचालित होने की संभावना है।
राजकीय बालिका इंटर कालेज मानिकपुर की स्थापना 1976 में हुई थी। प्रधानाचार्य सरोज वर्मा ने बताया कि स्थापना के समय से ही कालेज में कक्षा छह से 10 तक की छात्राओं का पढ़ाई चल रही थी यह सिलसिला 2006 तक चलता रहा। वर्ष 2007 में 12 वीं की मान्यता मिली, तब जाकर पूर्णरूप से इंटर कालेज बना। फिलहाल परिषदीय भवन के मात्र सात कमरों में संचालित हो रहा है।
वर्तमान में कालेज में कुल 400 छात्राओं का पंजीकरण है। अभी तो उनके पास जगह की कमी है। अपना भवन होने से कंप्यूटर सहित अन्य तकनीकी ज्ञान के उपकरण आदि की भी कालेज में व्यवस्था हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में होगी सहायक अध्यापकों की बंपर भर्ती, एजुकेशन क्वालिफिकेशन में बदलाव के बाद अब आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन
इससे छात्राओं को कंप्यूटर आदि की भी जानकारी दी जा सकेगी। स्टाफ की बात करें तो 12 में से छह सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। जबकि प्रवक्ता के दस पदों में केवल दो कार्यरत है।
यह भी पढ़ें- रेलवे ने सिस्टम में किया बड़ा बदलाव, अब स्टेटस जानने के लिए स्टेशन जाने की टेंशन खत्म; फोन पर ऐसे खुलेगा 3D चार्ट
दो प्रवक्ता और छह सहायक अध्यापकों के साथ कालेज का संचालन किया जा रहा है। वह मूलत: प्रवक्ता हैं, प्रधानाचार्य पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं। मानव संसाधन कम होने के बावजूद छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास है।
इनका कहना है?
नया शैक्षणिक सत्र राजकीय बालिका इंटर मानिकपुर के स्वयं के भवन में संचालित होने की संभावना है। - रवि शंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक
