Move to Jagran APP

कोंच व जालौन का आंशिक परिसीमन तय

जागरण संवाददाता उरई पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कोंच व जालौन की

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 05:51 PM (IST)
कोंच व जालौन का आंशिक परिसीमन तय

जागरण संवाददाता, उरई : पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कोंच व जालौन की नगरपालिका का विस्तार होने के बाद उनका आंशिक परिसीमन किया गया है। कोंच में वार्ड घटाए गए हैं जबकि जालौन में कोई वार्ड न तो बढ़ा है न घटाया गया है। आंशिक परिसीमन के बाद कोंच नगर पालिका की आबादी 123367 हो गई है। जबकि जालौन की 124842 है।

loksabha election banner

पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच ही कोंच व जालौन नगरपालिका का विस्तार किया गया। इसके साथ ही एट को नगर पंचायत बना दिया गया। जिसके बाद पहले हुए परिसीमन में एट के वार्डों में तब्दीली की गई और नई जिला पंचायत सीट का गठन किया गया। अब जालौन व कोंच नगर पालिका का आंशिक परिसीमन होना था। जिसको पंचायती राज विभाग ने तैयार कर सूची जारी कर दी है। आंशिक परिसीमन में कोंच में ग्राम पंचायत जुझारपुरा के सम्मिलित राजस्व ग्राम आराजी लेन के 206 परिवार व 1323 जनसंख्या नगर पालिका परिषद कोंच में शामिल हो जाने से ग्राम पंचायत जुझारपुरा के चार वार्ड, क्षेत्र पंचायत के वार्ड एक, एवं जिला पंचायत क्षेत्र दिरावटी में क्षेत्र पंचायत का एक वार्ड घटाया गया है। इसी तरह से जालौन नगरपालिका में ग्राम पंचायत लौना के आंशिक 37 परिवार एवं 344 जनसंख्या नगरपालिका परिषद में सम्मिलित हो जाने के बाद ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के वार्डों में कोई वार्ड नहीं घटाया गया है। तीनों स्तर के वार्डों में जनसंख्या को घटाया गया है।

आंशिक परिसीमन के बाद संशोधित स्थिति :

विकास खंड कोंच के नगर पालिका में शामिल हो जाने के बाद 123367 जनसंख्या हो गई है। वहीं ग्राम पंचायतों की संख्या 62 और वार्डो की संख्या 736 हो गई है। क्षेत्र पंचायत के वार्डों की संख्या 64 और जिला पंचायत के वार्डों की संख्या दो हो गई है।

इसी तरह विकास खंड जालौन के आंशिक परिसीमन के बाद जनसंख्या 124842 हो गई है। ग्राम पंचायतों की संख्या 62 और ग्राम पंचायत के वार्डों की संख्या 742 हो गई है। क्षेत्र पंचायत के वार्डों की संख्या 63 व जिला पंचायत के वार्डों की संख्या तीन हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.