उरई पुलिस प्रशासन की पहल! परीक्षार्थियों से नहीं हो सकेगी मनमानी वसूली, PET परीक्षा के लिए होटलों और खाने की लगेगी रेट लिस्ट
उरई में 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होने वाली पीईटी परीक्षा के लिए 29,952 अभ्यर्थी आएंगे। जिला प्रशासन ...और पढ़ें

यह एआई जनरेटेड तस्वीर है।
HighLights
पीईटी परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी
उरई में 12 केंद्रों पर 29,952 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे
होटलों और खाने की रेट लिस्ट लगाई जाएगी, ओवरचार्जिंग पर कार्रवाई
जागरण संवाददाता, उरई। उरई में 25, 30 अक्टूबर व एक नवंबर को पीईटी की परीक्षा संपन्न कराई जानी चाहिए। इसके लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और बाहर से 29,952 परीक्षार्थी सहभागिता करने के लिए आएंगे। यह परीक्षार्थी जो एक दिन पहले आएंगे तो निश्चित ही वह होटल में रुकेंगे और खाना भी खाएंगे।
ऐसे में परीक्षार्थियों से कोई अतिरिक्त रुपये वसूल न कर सके इसके लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के आसपास वाले रुकने व खाने के होटलों की रेट लिस्ट लगवाई जाएगी। जिससे की परीक्षार्थी उसी रेट लिस्ट के हिसाब से रुक सकें और खाना खा सकें। उससे अधिक अगर कोई होटल संचालक रुपये वसूल करता है तो शिकायत मिलने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन छह पालियों में परीक्षा होगी।
जिले में पीईटी परीक्षा के लिए 12 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 29,952 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 25, 30 अक्टूबर व एक नवंबर को होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक व द्वितीय पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से परीक्षार्थी ट्रेन व बसों के साथ निजी साधनों से भी आएंगे।
इन अभ्यर्थियों के साथ कोई होटल संचालक गलत तरीके से खाने व कमरा किराए के नाम पर ज्यादा रुपये न सके इसके लिए जिला प्रशासन ने रेट लिस्ट लगाने की योजना बनाई है। रेलवे स्टेशन के साथ बस स्टैंड व वहां बनने वाले हेल्प डेस्क पर शहर के प्रमुख होटलों में कमरा किराया, खाना के साथ थाली की रेट लिस्ट की सूची लगाई जाएगी। जिससे कि कोई भी अभ्यर्थी किसी होटल में रुकता है खाना खाता है तो उससे होटल मालिक अधिक रुपये न ले सकें।
अपर पुलिस अधीक्षक डा. ईशान सोनी ने कहा कि स्टेशन व बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क भी बनेगी। अगर किसी परीक्षार्थी ने होटल मालिक की अधिक रूप लेने की शिकायत की तो मामला दर्ज भी कराया जाएगा। इसी सहूलियत के लिए पहली बार रेट सूची लगाई जाएगी।
