विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर एक्सप्रेस में यात्री की मौत, उरई में 14 मिनट रुकी रही ट्रेन

Published: Sun, 18 Jan 2026 09:12 AM (IST)

मुंबई से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस में एक वृद्ध यात्री की उरई जंक्शन पर मौत हो गई। ट्रेन 14 मिनट तक रुकी रही, जिससे शव को उतारा जा सके। यात्री की पहचान गोरखपुर निवासी जमशेर के रूप में हुई है। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया। मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी। जीआरपी ने परिजनों को सूचित किया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. कुशीनगर एक्सप्रेस में वृद्ध यात्री की मौत हुई।

  2. उरई जंक्शन पर ट्रेन 14 मिनट रुकी रही।

  3. मृतक यात्री गोरखपुर निवासी जमशेर की पहचान हुई।

जागरण संवाददाता, उरई। मुंबई (एलटीटी) से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रहे वृद्ध की मौत हो गई। उरई जंक्शन पर शव को उतारने की वजह से ट्रेन 14 मिनट अतिरिक्त रुकी रही। उसकी मौत बीमारी की वजह से होने की आशंका जताई गई है।

शुक्रवार की रात 9:32 बजे कुशीनगर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। तभी कंट्रोल की सूचना पर पहुंचे डा. देव कौशिक ने कोच में पहुंच कर यात्री को चेक किया। जांच के बाद चिकित्सक ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर मौजूद जीआरपी सब इंस्पेक्टर प्रेम कनौजिया ने स्टाफ के साथ यात्री को नीचे उतारा। यात्री का नाम जमशेर निवासी गोरखपुर बताया गया है, जो कोच नंबर बी आठ के सीट नंबर 38 पर यात्रा कर रहा था।

यह भी पढ़ें- पनवेल एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी: मुंबई जा रही ट्रेन को पुखरायां रेलवे स्टेशन पर बनाया निशाना, मचा हड़कंप

जीआरपी थाना प्रभारी नागेंद्र सरोज ने अभी नाम की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के आधार पर स्वजन को सूचित किया गया है। शव मोर्च्यूरी में रखा गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।