कोंच नगर पालिका को सौगात, जालौन में 11.71 लाख रुपये की लागत से बनेंगी सड़कें
कोंच में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने वार्ड 15 में 11.71 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन और जल निकासी की समस्या का समाधान होगा।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कोंच में भूमि पूजन किया।
11.71 लाख की लागत से दो सड़कें बनेंगी।
आवागमन और जल निकासी की समस्या होगी दूर।
संवाद सहयोगी, कोंच। शनिवार को पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने वार्ड नंबर 15 में दो सीसी सड़कों व नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। दोनों निर्माण कार्यों पर करीब 11 लाख 71 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य शुरू होने से आवागमन व जल निकासी की समस्या से निजात मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्यों का शुभारंभ कराया।
पहला निर्माण कार्य विजय पटेल के आवास से छोटू राठौर के आवास तक कराया जाएगा। यहां 80 मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी सीसी सड़क के साथ नाली का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर पांच लाख 71 हजार रुपये खर्च होंगे। दूसरा निर्माण कार्य राजू कुशवाहा के आवास से महेंद्र पटेल के आवास तक कराया जाएगा।
इस मार्ग पर 65 मीटर लंबी और साढ़े चार मीटर चौड़ी सीसी सड़क व नाली का निर्माण छह लाख रुपये की लागत से होगा। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
सड़क नाली और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने की बात कही। इस दौरान जेई अरुण कुमार, सुमित रिछारिया, छोटू राठौर, महावीर गुप्ता मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।