विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालौन रोजगार मेला: 20 से अधिक कंपनियों ने युवाओं को दिए नौकरी के अवसर

Published: Sat, 21 Nov 2026 02:49 PM (IST)

कालपी के राजघाट राजकीय महाविद्यालय में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जिसमें 20 से अधिक निजी कंपनियों ने बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी के अवसर प्रदान किए। विधायक विनोद चतुर्वेदी की मौजूदगी में चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. राजकीय महाविद्यालय कालपी में रोजगार मेले का आयोजन।

  2. 20 से अधिक निजी कंपनियों ने युवाओं को अवसर दिए।

  3. विधायक विनोद चतुर्वेदी ने चयनितों को प्रमाण पत्र बांटे।

संवाद सहयोगी, कालपी। क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय राजघाट कालपी परिसर में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया। विधायक विनोद चतुर्वेदी की मौजूदगी में 20 से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियों ने प्रतिभाग किया। चयनित युवक-युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के माध्यम से आयोजित ऐसे रोजगार मेले शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। रोजगार मेले में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की शैक्षिक योग्यता व क्षमता के अनुसार साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की।

चयनित अभ्यर्थियों अंजलि पुरवार, काजल देवी, लक्ष्मी एवं ललित कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान मीरा यादव, संजय कुमार शुक्ला, रणजीत सिंह, भोला प्रसाद, नरेंद्र कुमार, रत्नेश सोनी, वीरेंद्र सक्सेना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जालौन में कहासुनी के बाद मायके गई पत्नी, आहत पति ने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।