विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालौन में युवाओं की नसों में घुल रहा नशा, भविष्य की राह में खड़ा हो रहा खतरा

Published: Sun, 22 Nov 2026 10:30 AM (IST)

जालौन जिले में युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिसमें शराब, गांजा और एमडी ड्रग्स का कारोबार फल-फूल रहा है। प्रशासन की ओर से प्रभावी नशा मुक्ति अभियान न चलाने के कारण यह समस्या गंभीर रूप ले रही है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. एक साल में 349 किलो गांजा जब्त, 20 क्विंटल मादक पदार्थ नष्ट।

  2. एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी, 300 करोड़ से अधिक का ड्रग्स जब्त।

  3. प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति अभियान न चलाने से समस्या गंभीर।

जागरण संवाददाता, उरई। जिले में बुजुर्ग हों या युवा हर कोई नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। शराब, गांजा, सिगरेंट या फिर अन्य तरह के नशा लोगों की आदत में आ चुके हैं। जिले में गांजा पैदा नहीं होता फिर भी बड़े पर इसकी बरामदगी हो चुकी है। एक साल में अब तक 349 किलो गांजा पकड़ा गया है। 20 क्विंटल मादक पदार्थों को नष्ट भी कराया है।

29 अक्टूबर को ग्राम ऐरी रमपुरा में एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री भी पकड़ा गई थी जिसमें 300 करोड़ से अधिक का ड्रग्स बरामद हुआ था। जिसको तीन लोग मिलकर बना रहे थे। इसके बाद भी जिला प्रशासन, पुलिस विभाग युवाओं व किशोरों को नशे से बचाने के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं। जिससे जिले में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।

जिले में न तो गांजा की पैदावार है और न ही शराब की कोई फैक्ट्री लगी है इसके बाद भी एक साल में जिले में लगभग 110 करोड़ रुपये की शराब बिक जाती है और भारी मात्रा में कई बार पुलिस की टीमें गांजा भी पकड़ लेती हैं। यही कारण है कि जिले में नशे पर अंकुश नहीं लग पा रहा है और गांजा, अवैध शराब पकड़ी जाती है। साथ ही एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री भी पकड़ी गई है।

शराब ठेकों पर व्यस्कों को शराब नहीं दे सकते हैं लेकिन जिले के ठेकों पर कोई भी पहुंच जाए उसे शराब, भांग दे दी जाती है। वहीं जिला प्रशासन, पुलिस विभाग ने आज तक किसी तरह का नशा मुक्ति के विरोध में अभियान नहीं चलाया है। सिर्फ दिवस विशेष पर एक दो सिगरेट बुझाकर फोटो खिचवाने का काम किया जाता है।

संगत, तनाव और आसान उपलब्धता
युवाओं में नशे की शुरुआत के पीछे कई कारण हो सकते हैं। दोस्तों का दबाव, गलत संगत, परिवार में संवाद की कमी, पढ़ाई और करियर का तनाव, बेरोजगारी, अकेलापन और मानसिक परेशानियां युवाओं को इसकी ओर धकेल सकती हैं। ऐसे में युवाओं को समय-समय पर जागरूक करते रहना चाहिए।

अभिभावक बच्चों के व्यवहार पर रखें नजर
अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों के साथ दोस्ताना संवाद बनाए रखें। उनके व्यवहार, संगत, खर्च और दिनचर्या में अचानक होने वाले बदलावों पर ध्यान दें। बिना वजह गुस्सा करना, पढ़ाई से दूरी बनाना, पैसे की लगातार मांग करना, परिवार से कटना और संदिग्ध संगत में समय बिताना खतरे के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में उनके व्यवहार पर नजर रखें।

इलाज और पुनर्वास से लौट सकती है जिंदगी
नशे की समस्या का समाधान केवल पुलिस कार्रवाई से संभव नहीं है। इसके लिए परिवार, शिक्षा संस्थानों, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और समाज को मिलकर काम करना होगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने, नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने और जरूरतमंद युवाओं को काउंसलिंग तथा उपचार उपलब्ध कराने की जरूरत है।

नशा छोड़ने के लिए मानसिक दृढ़ता आवश्यक है। जब व्यक्ति मानसिक तौर पर मजबूत होगा तभी वह नशा छोड़ पाएगा। इसके लिए उसकी उचित काउंसलिंग और परिवार का सहयोग भी जरूरी है। नशा कोई बीमारी नहीं जिसका कोई इलाज किया जाए बल्कि यह एक बुरी लत है।-डॉ. अर्चना विश्वास, क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट

नशे की निर्भरता एक उपचार योग्य स्वास्थ्य समस्या है। समय पर चिकित्सकीय मदद, मनोचिकित्सा, परिवार का सहयोग और पुनर्वास से युवा सामान्य जीवन की ओर लौट सकते हैं। किशोर व युवाओं को इसके लिए अभिभावक व अध्यापक हर समय इसके नुकसान बताते रहें।-डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, जिला अस्पताल

अगर बच्चों के व्यवहार में बदलाव आए और कोई शिकायत करके कि वह नशा करता है तो उस पर नजर रखें और घर पर उसे बेहतर तरीके से समझाएं।
प्रदीप माहेश्वरी, अभिभावक
जब तक किशोर या युवा किसी नशेबाज दोस्तों को संपर्क में नहीं आएगा वह नशा नहीं सीख सकता है। इसलिए हर अभिभावक इस पर निगरानी रखे।
वेद मिश्रा, अभिभावक

यह भी पढ़ें- जालौन पुलिस में बड़ा फेरबदल, 53 कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।