हौसलों की उड़ान, थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएंगी जालौन की स्वाती, डीएम ने दी आर्थिक मदद
जालौन की दिव्यांग पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी स्वाती थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगी। जिलाधिकारी ने उन्हें हवाई ...और पढ़ें
-1793938204064_m.webp)
HighLights
स्वाती का थाईलैंड पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में हुआ चयन।
जिलाधिकारी ने हवाई यात्रा हेतु 41,809 रुपये की सहायता दी।
दिव्यांग स्वाती अपनी प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएंगी।
जागरण संवाददाता, उरई। इरादे मजबूत हों तो राहें खुद बन जाया करती हैं। इस बात को साबित किया है जिले की होनहार खिलाड़ी स्वाती ने। वह थाईलैंड में आयोजित होने जा रही अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सहभागिता करने जाएंगी। दिव्यांग होने के बाद भी उसमें प्रतिभा और उत्साह की कोई कमी नहीं है। गुरुवार को जिलाधिकारी समीर ने स्वाती को 41,809 रुपये की आर्थिक सहायता की चेक प्रदान की।
दिव्यांग पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी स्वाती ने अपनी मेहनत, लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति और खेल प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का गौरव बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विकासखंड कोंच के ग्राम अमीटा निवासी कमलेश कुमार की पुत्री स्वाती का चयन बैडमिंटन एसोसिएशन आफ इंडिया दिल्ली द्वारा जारी आमंत्रण चयन सूची के क्रमांक 71 पर थाईलैंड पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए हुआ है।
यह प्रतियोगिता 24 से 29 नवंबर तक होगी। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, की ओर से हवाई यात्रा व्यय के लिए 41,809 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज मौजूद रहे।