जालौन की वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी, 11 हजार से अधिक नाम गायब; रेखा 3 जगह से मतदाता
जालौन जिले की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी सामने आई है, जहां हजारों नाम गायब हैं तो कई मतदाताओं के ...और पढ़ें

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव राज के अनुसार, इन कमियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
HighLights
जालौन मतदाता सूची में 11,500 नाम गायब, कई डुप्लीकेट एंट्री।
एक मतदाता के तीन पहचान पत्र, कई जगह नाम दर्ज मिले।
त्रुटियां सुधारने के लिए विशेष अभियान, फिर भी समस्या बरकरार।
जागरण संवाददाता, उरई। जालौन जिले के कालपी की माधुरी का नाम मतदाता सूची से गायब है तो कदौरा की रेखा का नाम तीन जगह की मतदाता सूची में है। रेखा के पास तीन फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र भी आ गए हैं। इसी तरह उरई व रामपुरा में भी कई मतदाताओं के नाम दो स्थानों पर हैं। ऐसे ही जिले में फार्म-छह भरने के बावजूद मतदाता सूची में नाम नहीं शामिल होने पर फिर 11,500 लोगों ने आवेदन किया है।
कुछ मामलों में एक ही मतदाता के नाम में शब्दों का अंतर है और एक से अधिक पहचान पत्र जारी कर दिए गए। पिछले दो विशेष पुनरीक्षण के दौरान बूथों पर ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। कई ऐसे मतदाता भी हैं, जो पिछले चुनाव में अपना वोट डाल चुके हैं और उनका नाम सूची में नहीं है। पहले यहां कई मतदाताओं को फिल्मी सितारों का नाम दे दिया गया था।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव राज ने बताया कि मतदाता सूची बनाने का कार्य विस्तृत है। जहां कमियां मिल रहीं, उन्हें ठीक किया जा रहा है। मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए ही एसआइआर अभियान चलाया गया था। उद्देश्य था कि जो मतदाता एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं उनका नाम एक जगह हो। मृत हो चुके मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें।
17 और 24 अक्टूबर को एसएसआर (विशेष सारांश संशोधन) के तहत बूथ लगाए गए, जिनमें 7000 आवेदन नाम दोबारा से सूची में जोड़ने के मिले। उससे पहले नाम दोबारा जोड़ने को 4,500 आवेदन मिले थे। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में एसआइआर से पहले 10,85,501 मतदाता थे। उसके बाद बढ़ कर इनकी संख्या 11,31,999 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाता 6,24,126 हैं, महिला मतदाता 5,07,824 हैं। अन्य 49 हैं।
इनके नाम हुए गड़बड़
- उरई के पटेल नगर में रहने वाले मोहसिन का नाम दो बूथों पर दर्ज है। उनकी फोटो व पता एक ही है। एसआइआर में इस कमी को ठीक नहीं किया गया।
- कोंच में मतदाता राशिद का नाम तीन स्थानों पर मतदाता सूची में है। फोटो, पिता का नाम भी सही है। एसआइआर अभियान में भी यह त्रुटि ठीक नहीं हो सकी। फिर आवेदन किया है।
- शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी रोहित के नाम दो इपिक बने हैं। एक में राम कुमार है जिसमें उम्र 50 वर्ष है, तो दूसरा इपिक रोहित के नाम पर है। जिसमें उम्र ठीक दर्ज है। इन्होंने आवेदन किया है।
- 17 नवंबर से युवा मतदाताओं को जोड़ने का अभियान चलता है, साथ ही जो खामियां सामने आ रही हैं उनके आवेदन लेकर सही कराया जा रहा है। राजीव राज उपजिला निर्वाचन अधिकारी।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का फिर मौका, 17 नवंबर से ली जाएंगी दावे-आपत्तियां
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।