जालौन में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबकर युवक की मौत, पुलिस ने जाल डालकर बाहर निकाला शव
उरई के सुशील नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नून नदी में 17 वर्षीय मोहित डूब गया। पुलिस ने ...और पढ़ें

HighLights
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नून नदी में हादसा।
17 वर्षीय छात्र मोहित की डूबने से हुई मौत।
पुलिस ने जाल डालकर शव को नदी से निकाला।
जागरण संवाददाता, उरई। सुशील नगर से बुधवार की शाम को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पिया निरंजनपुर गांव के पास नून नदी में विसर्जन के लिए गई। इसी दौरान एक युवक नदी में डूबने लगा तो पास में खड़े एक दूसरे ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह तैरना नहीं जानता था, इस कारण वह भी डूबने लगा तब तीसरे साथी ने एक युवक को बाहर निकाला और एक नदी में डूब गया। पुलिस ने पहुंचकर नदी में जाल डाला तो युवक का शव देर शाम बरामद किया। मृतक कक्षा 12वीं का छात्र रहा उसकी मौत के पिता व स्वजन बेहाल हैं।
मुहल्ला सुशील नगर में गणेश महोत्सव के दौरान मूर्ति स्थापित थी। बुधवार को ध्रुव अपने साथियों के साथ ग्राम पिया निरंजनपुर के पास से निकली नून नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। उनके साथ मुहल्ले के ही निवासी 17 वर्षीय मोहित पुत्र किशनराम भी अपने दोस्त आकाश के साथ चला गया। मूर्ति नदी में विसर्जन के बाद जब सभी लोग वापस आने लगे तो नदी किनारे से चिल्लाने की आवाज आई।
गहरे पानी में डूबा मोहित
इस दौरान नदी किनारे खड़ा राकी तुरंत नदी में मोहित को बचाने के लिए कूदा लेकिन वह तैनात नहीं जानता था इस कारण वह भी डूबने लगा तभी गांव के एक युवक ने नदी में कूदकर राकी को तो बाहर निकाल लिया लेकिन मोहित गहरे पानी में डूब गया।
यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 35 रोड-फ्लाईओवर और बाईपास, आगरा-रामपुर सहित इन जिलों की सड़कों का होगा चौड़ीकरण
सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जाल डालकर दो घंटे बाद मोहित का शव देर शाम नदी से बरामद कर लिया। शव बाहर निकलते ही पिता किशन राम, भाई पवन, मां आशा देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को पूरे करने होंगे दो कोर्स, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश
मोहित सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में 12वीं का छात्र था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
