उरई में दंपती से लूट के बाद रास्ता भटके लुटेरे डेढ़ घंटे तक भटकते रहे, पुलिस टीमें जांच में जुटीं
उरई के कोंच पहाड़गांव मार्ग पर एक दंपती से लूटपाट के बाद तीन बदमाश रास्ता भटक गए और डेढ़ घंटे ...और पढ़ें

जांच करती पुलिस। जागरण
HighLights
कोंच पहाड़गांव मार्ग पर दंपती से तमंचे के बल पर लूट हुई।
लूट के बाद बदमाश रास्ता भटककर डेढ़ घंटे तक घूमते रहे।
पुलिस की पांच टीमें 250 कैमरे खंगाल चुकीं, सुराग नहीं मिला।
जागरण संवाददाता, उरई। कोंच पहाड़गांव मार्ग पर स्थित कैलिया थाने की पहाड़पुर पुलिस चौकी से सौ मीटर दूरी पर अक्टूबर की रात एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपती के साथ तमंचा अड़ा कर लूट की घटना को अंजाम दे भागे और आगे रास्ता भटकने पर डेढ़ घंटे घूमते रहे। बाद में पहाड़ गांव के एक ग्रामीण से पूछा और फिर भाग निकले।
पुलिस की ओर से ग्रामीणों से पूछताछ और होटल में लगे कैमरे के फुटेज देख कर पता चला। पुलिस की जांच और दबिश मध्य प्रदेश तक दी जा रही है लेकिन लुटेरे अभी तक हाथ नहीं लग सके हैं। इस बीच 250 कैमरा फुटेज खंगाले जा चुके हैं। पांच टीमें इसमें लगी हैं लेकिन सुराग अभी तक नहीं लग सका है।
एक अक्टूबर की रात ग्रामम पहाड़गांव निवासी अनिल सीरौठिया अपनी पत्नी सरिता के साथ जालौन तहसील के ग्राम बिरहरा में त्रियोदशी भोज में शामिल होने के लिए बाइक से गए थे। देर रात पहाड़गांव के लिए बाइक से आ रहे थे तभी तीन अज्ञात बाइक सवारों ने ग्राम पहाड़गांव स्थित चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर ही लुटेरों ने बाइक रोककर तमंचा लगा दिया।
आरोपित ने उनके आभूषण मंगलसूत्र, बीजासेन सोने का पेंडिंल व सोने की फली लूट ली और अनिल के जेब से पर्स निकाला जिसमें उसके 13 हजार रुपये की नगदी रखी थी वह लूट ली और भाग गए। आरोपित पहाड़गांव से ग्राम कमतरी की ओर मुड़ गए। कमतरी के आगे रास्ता बंद है वहां से कोई मार्ग आगे नहीं जाता जिससे साफ पता चलता है कि लुटेरे रास्तों से अनजान थे।
ग्राम कमतरी में जब लुटेरों की बाइक पहुंची तो आगे का रास्ता नहीं मिलने पर तो उन्होंने वहां ग्रामीणों से ग्राम पहाड़गांव जाने का रास्ता पूछा था। जिससे समय बदमाश गांव वालों से रास्ता पूछ रहे थे तब उन्हीं बदमाशों में से एक ने मोबाइल की लोकेशन लगा लेने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें- 174 साल पुरानी रामलीला मंचन का इतिहास, कंधों से शुरू हुआ सफर; आज भी रथों पर जीवंत हैं चलायमान पात्र
कमतरी से आगे रास्ता नहीं होने के कारण बदमाश पहाड़गांव की ओर पुनः वापस हुए लेकिन मोबाइल में लोकेशन सेट करने पर उन्हें पहाड़गांव से पहले ही ग्राम भेपता की ओर जाने वाला मार्ग दिखा था जिससे भेंपता से ग्राम नरी आ गए। हालांकि अभी तक पुलिस की टीमें 250 से अधिक सीसी कैमरे देख चुकी हैं फिर भी आरोपितों का पता नहीं लग सका है। पुलिस, सर्विलांस, एसओजी की पांच टीमें काम कर रही हैं।
