विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घरेलू कलह में उजड़ा परिवार, जालौन में मां ने कमरे में सो रहे कलेजे के टुकड़े की ले ली जान

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:47 PM (IST)

जालौन के सिकरी व्यास गांव में पति से विवाद के बाद एक मां ने अपने डेढ़ साल के बेटे का ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. पति से विवाद के बाद मां ने बच्चे को मारा।

  2. डेढ़ साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या की।

  3. आरोपी मां मानसिक बीमारी से पीड़ित बताई गई।

जागरण संवाददाता, उरई। कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी व्यास में मंगलवार की सुबह पति से काम पर न जाने को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्सा कर मां ने अपने डेढ़ साल के बच्ची की गला दबा कर हत्या कर दी। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मानसिक तौर पर बीमार भी रहती है। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। एक माह पहले भी पति से झगड़ा करने के बाद बच्चे को पीट दिया था।

ग्राम सिकरी व्यास निवासी 30 वर्षीय राजेश कुमार बरार मजदूरी करके अपने माता-पिता, पत्नी व चार बच्चों का पालन पोषण करता है। पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को पहले खाना खाने के दौरान पत्नी 27 वर्षीय पारो से कहासुनी हो गई थी।

उसके बाद मामला शांत होने पर तीन बच्चे दादा परमानंद व दादी शांति देवी के पास सोने चले गए। बुधवार सुबह करीब सात बजे फिर से वह तेज-तेज चिल्लाने लगी। पति ने शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच अंदर कमरे में गई और बिस्तर पर सो रहे डेढ़ साल के पुत्र रितिक का गला दबा दिया। पति दौड़ा लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

कोटरा थाना निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि पति की ओर से तहरीर आरोपित मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पति की ओर से दी गई तहरीर में मां के मानसिक बीमारी और घरेलू कलह की बात लिखी है।

यह भी पढ़ें- SIR Updates: चुनाव आयोग की सूची में गजब खेल, उरई की वोटर लिस्ट में एक नहीं, दो-दो आमिर खान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।