विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालौन में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में पसरा मातम

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:35 PM (IST)

उरई के इंदिरा नगर निवासी मजदूर अनिल की शनिवार रात राठ रोड रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. मजदूर युवक अनिल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत।

  2. घटना राठ रोड रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार रात हुई।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों को सूचना दी।

जागरण संवाददाता, उरई। शहर के मुहल्ला इंदिरा नगर निवासी मजदूर युवक शनिवार की रात राठ रोड रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने उसका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्वजन को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इंदिरा नगर निवासी 30 वर्षीय अनिल मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता चंद्रपाल ने बताया कि रात के समय वह घर से निकल गया था लेकिन घर नहीं लौटा। सुबह पुलिस ने सूचना दी थी कि उनके पुत्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

वह रात के समय राठ रोड रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- जालौन रोजगार मेला: 20 से अधिक कंपनियों ने युवाओं को दिए नौकरी के अवसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।