विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा डंपर, चालक-क्लीनर जिंदा जले

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:54 PM (IST)

जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक डंपर ओवरब्रिज से नीचे गिरकर आग की चपेट में आ गया, जिससे चालक और क्लीनर की जलकर मौत हो गई।

एक्सप्रेसवे से पुल के नीचे डंपर

एक्सप्रेसवे से पुल के नीचे डंपर

HighLights

  1. जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डंपर ओवरब्रिज से गिरा।

  2. चालक को झपकी आने से हुआ भीषण सड़क हादसा।

  3. डंपर में आग लगने से चालक-क्लीनर की मौत।

संवाद सहयोगी, जालौन। बुधवार सुबह छह बजे क्षेत्र के सहाव व औरेखी के बीच बने ओवरब्रिज से एक ईंटों से भरा डंपर चालक को झपकी आने से रेलिंग तोड़ नीचे आ गिरा और आग लग गई। कुछ ही देर में आग से पूरा डंपर जलने लगा। पुलिस व फायर कर्मियों ने करीब चार घंटे तक रेस्क्यू चलाया तब तक चालक व क्लीनर की जलकर मौत हो चुकी थी।

ईंटा केबिन के ऊपर आ गए थे इस कारण केवल चालक जल हुआ शव निकला दोपहर तक ईंटा हटाने पर क्लीनर का भी जला हुआ शव बरामद हुआ। दोनों के शव जिला फिरोजाबाद थाना नरौली क्षेत्र के हैं। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिला एटा थाना नरौली ग्राम नगला सेवा निवासी 45 वर्षीय राजकुमार डंपर चलाता था। उसके साथ जिला फिरोजाबाद थाना व ग्राम नगला अकोला निवासी 40 वर्षीय सचिन क्लीनर था।

81868781

मंगलवार को वह डंपर में एटा से ईंटा भरकर जिले के नदीगांव क्षेत्र में आ रहे थे। एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 209.02 सहाव-औरेखी के बीच जैसे ही डंपर पहुंचा तो चालक को झपकी आ गई इस कारण डंपर ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ वह नीचे आ गिरा। जिस कारण उसकी केबिन में आग लग गई। डंपर को नीचे गिरा देख लोगों ने तुरंत पुलिस व फायर कर्मियों को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस व फायर कर्मियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई। इसके बाद डंपर में चालक की सीट से राजकुमार का जला हुई खाक शव बाहर निकाला गया। फिर क्रेन मंगवाकर डंपर व उसके ईंटे हटवाए गए तो 11 बजे के लगभग क्लीनर का शव भी जली व क्षत विक्षत हालत में निकला।

81868762

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने घटना स्थल का जायजा लिया और ट्रक नंबर से उसके मालिक से संपर्क कराया। इसके बाद दोनों की शिनाख्त हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि डंपर एक्सप्रेसवे से नीचे गिरने के कारण करीब छह घंटे पर रेस्क्यू चलाया गया तब कहीं यातायात सुचारु हुआ और डंपर को हटवाया गया।

बाधित रहा यातायात

डंपर एक्सप्रेसवे से नीचे गिरने के कारण औरेखी जाने वाले मार्ग का रास्ता दोपहर तक जाम रहा। डंपर रास्ते के बीच में फंसा था और ईंटा फैले हुए थे। इस कारण छह घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को आवागमन के लिए खोला गया। साथ ही एक्सप्रेसवे कर्मियों ने टूटी हुई रेलिंग को भी ठीक कराने का काम शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़ें- जालौन में अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपित मोनू यादव गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।