Jalaun Kalpi Advocate Murder Case: कालपी कोतवाल लाइन हाजिर, अपहरण के दो घंटे बाद दिखाई थी सतर्कता
कालपी में अधिवक्ता गयादीन अहिरवार के अपहरण और हत्या मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल अजय ब्रम्ह तिवारी को लाइन ...और पढ़ें
-1793695751336_m.webp)
HighLights
अधिवक्ता गयादीन अहिरवार अपहरण-हत्या मामले में कार्रवाई।
कालपी कोतवाल अजय ब्रम्ह तिवारी लाइन हाजिर हुए।
पुलिस की दो घंटे की देरी पर एसपी का एक्शन।
जागरण संवाददाता, उरई। कालपी अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की 31 अक्टूबर की शाम अपहरण कर हत्या के मामले में समय पर सतर्कता न दिखाने को लेकर एसपी ने कालपी कोतवाल अजय ब्रम्ह तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। अपहरण की घटना कालपी ओवरब्रिज के पास हुई थी। इसमें करीब दो घंटे बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाई थी, समय रहते सर्विलांस, या अन्य थानों को सूचित किया जाता तो शायद अधिवक्ता की जान बच सकती थी।
कालपी के मुहल्ला कागजीपुरा निवासी अधिवक्ता गयादीन का कार सवार तीन लोगों ने अपहरण कर कानपुर क्षेत्र में ले जाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अधिवक्ता के पुत्र हर्षनाथ ने उसी दिन कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने 10 टीमों गठन कर आरोपितों में सुपारी देने वाले आरोपित इंद्रपाल सिंह, सर्वेश शुक्ला, आशीष विश्वकर्मा व केशव कटियार को गिरफ्तार कर लिया था।
साथ ही फरार आरोपित मोनू यादव की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने वार्ता कर बताया था कि उनकी टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपितों को पकड़ा था। अब मंगलवार को कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर राजेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
स्वाट टीम का किया गठन
अधिवक्ता की अपहरण के बाद हत्या करने से कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसे में इसे दुरुस्त करने के उद्देश्य से स्वाट टीम का सोमवार की रात को ही गठन कर दिया गया। जिसमें एसआइ अशोक कुमार, निरंजन सिंह, अमरनाथ शर्मा, अजीत कुमार गौतम, मनोज कुमार व रवि कुमार को शामिल किया गया है।
लाइन हाजिर करना कार्रवाई की श्रेणी में नहीं आता है। यह एक प्रकार से कार्य क्षेत्र में बदलाव है। कई शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है।
सुरेश चंद्र रावत, पुलिस अधीक्षक
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।