विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hathras: मैक्स लोडर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, पत‍ि-पत्नी और बेटे की मौत; बेटी घायल

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Thu, 12 Oct 2023 10:23 PM (IST)

अलीगढ़ के किशनपुर तिराहा होली चौक निवासी गोपीचंद पत्नी ममता बेटा राज और बेटी संध्या के साथ हाथरस से बाइक ...और पढ़ें

बाइक से टक्‍कर के क्षत‍िग्रस्‍त मैक्‍स लोडर।
बाइक से टक्‍कर के क्षत‍िग्रस्‍त मैक्‍स लोडर।

जागरण संवाददाता, हाथरस। आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर सासनी क्षेत्र में गांव बरसै के पास गुरुवार की रात करीब बाइक और मैक्स लोडर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका छह वर्ष का बेटा शामिल है। 10 वर्ष की बेटी घायल है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।

अलीगढ़ के किशनपुर तिराहा होली चौक निवासी गोपीचंद, पत्नी ममता, बेटा राज और बेटी संध्या के साथ हाथरस से बाइक से लौट रहे थे। रात्रि करीब पौने आठ बजे सासनी से पहले बरसै गांव के निकट सामने से आ रहे लोडर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: Rampur Kartoos Kand: 13 साल पुराने कारतूस घोटाले में पुलिस, CRPF-PAC के 20 जवान दोषी, शुक्रवार को सजा का एलान

पति‍-पत्नी और बेटे की मौत   

हादसे में गोपीचंद और ममता की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया गया। यहां चिकित्सकों ने राज को मृत घोषित कर दिया। बेटी संध्या का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Agra: कैब चालक की हत्या में वांछित 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में दबोचा गया, गोली लगने से हुआ घायल