विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra: कैब चालक की हत्या में वांछित 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में दबोचा गया, गोली लगने से हुआ घायल

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Thu, 12 Oct 2023 02:35 PM (IST)

सेक्टर 37 नोएडा के रहने वाले कैब चालक लालता प्रसाद को चार बदमाश फरीदाबाद से मुरैना के लिए भाड़े पर ...और पढ़ें

पुलिस मुठभेड़ में घायल चालक की हत्या कर कैब लूटने में वांछित इनामी पवन। सौजन्य- पुलिस
पुलिस मुठभेड़ में घायल चालक की हत्या कर कैब लूटने में वांछित इनामी पवन। सौजन्य- पुलिस

HighLights

  1. फरीदाबाद से 20 सितंबर को भाड़े पर मुरैना लेकर आए थे कैब
  2. लूटपाट के विरोध पर चालक के सिर में गोली मार कर दी थी हत्या

संवाद सूत्र, आगरा। कैब चालक लालता प्रसाद की हत्या में वांछित 25 हजार के इनामी पवन उर्फ झेंपा को बुधवार रात पिनाहट इलाके में मुठभेड़ में पुलिस ने दबोच लिया। बदमाश द्वारा चलाई गोली थानाध्यक्ष नीरज पवार की जैकेट में लगी, वह बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में इनामी पवन के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेक्टर 37 नोएडा के रहने वाले कैब चालक लालता प्रसाद को चार बदमाश फरीदाबाद से मुरैना के लिए भाड़े पर लेकर आए थे। मुरैना में कैब लूटने के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने लालता प्रसाद के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। शव को पिनाहट में चंबल किनारे खेत में रेत में दबा गए थे। बदमाश कैब को लूटकर ले गए थे।दो दिन बाद दुर्घटनाग्रस्त होने पर कैब को बाह के होलीपुरा में लावारिस हालत में छोड़ गए थे।

बदमाश पवन पर था 25 हजार रुपये का इनाम 

डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा ने निरीक्षक बाह कुलदीप दीक्षित, थानाध्यक्ष पिनाहट नीरज पवार के साथ ही सर्विलांस और एसओजी टीम को घटना के पर्दाफाश के ल‍िए लगाया था। पुलिस ने मंगलवार को तीन बदमाशों विश्व प्रकाश, संजय और करन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार बदमाश राजाखेड़ा धौलपुर के रहने वाले पवन उर्फ झेंपा पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

यह भी पढ़ें: Agra News: सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल डकैती केस; पुलिस मुठभेड़ में एक और बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली 

डीसीपी ने बताया कि पवन को बुधवार रात पुलिस ने घेर लिया। आरोपित ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। पवन से एक बाइक बरामद की है।

यह भी पढ़ें: फलस्तीनी आतंकियों के लिए चंदा मांग रहा था UP पुलिस का सिपाही, 'X' पर लोगों ने की शिकायत; जांच में जुटी एजेंसी