विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भैया दूज पर घर से निकलने से पहले चेक करें रूट डायवर्जन, हाथरस में सुबह सात बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री

By Sachin KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 10 Nov 2026 02:28 PM (IST)

हाथरस में भैया दूज पर्व पर यातायात सुचारू रखने के लिए 11 से 12 नवंबर तक रूट डायवर्जन लागू किया ...और पढ़ें

मोहनगंज स्थित वेरीकेटिंग के साथ खड़े यातायात प्रभारी अनूप सिंह व यातायात पुलिस

मोहनगंज स्थित वेरीकेटिंग के साथ खड़े यातायात प्रभारी अनूप सिंह व यातायात पुलिस

HighLights

  1. हाथरस में भैया दूज पर यातायात डायवर्जन लागू

  2. 11-12 नवंबर तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

  3. पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की

जागरण संवाददाता, हाथरस। भाई दूज के पर्व पर हाथरस जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था आज यानि 11 से 12 नवंबर तक सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक लागू है। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर बड़े और मध्यम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। पुलिस ने आमजन से निर्धारित मार्गों का प्रयोग करने और सहयोग की अपील की है।

पुलिस के अनुसार त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है। इससे जाम और अप्रिय घटना की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए डायवर्जन व्यवस्था बनाई गई है। डायवर्जन का उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना, बाजारों में सुगम आवागमन बनाए रखना और यातायात को व्यवस्थित रखना है।

कहां से कहां जाएंगे वाहन

  • चामड गेट चौराहा से आने वाले बड़े व मध्यम वाहन: डीआरबी तिराहा से नगला भुस तिराहा, थाना चंदपा से हतीसा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे
  • आगरा की ओर से आने वाले मध्यम व बड़े वाहन: नगला भुस तिराहा, थाना चंदपा से बाईपास होते हुए बाया हतीसा पुल, जनपद मथुरा, अलीगढ़, कासगंज की ओर जाएंगे
  • अलीगढ़ की तरफ से आने वाले मध्यम व बड़े वाहन: रूहेरी तिराहा, कोतवाली हाथरस गेट से बाईपास होते हुए बाया हतीसा पुल, जनपद मथुरा, आगरा की ओर जाएंगे
  • सिकंदराराऊ की ओर से आने वाले मध्यम व बड़े वाहन: मेंडू बाईपास, कोतवाली हाथरस जंक्शन से मथुरा-बरेली बाईपास होते हुए बाया रूहेरी तिराहा, कोतवाली हाथरस गेट होते हुए अलीगढ़, मथुरा, आगरा की ओर जाएंगे
  • मथुरा की ओर से आने वाले मध्यम व बड़े वाहन: हतीसा पुल के ऊपर बाईपास से होते हुए जनपद आगरा, अलीगढ़, सिकंदराराऊ की ओर जाएंगे

पुलिस की अपील

जनपद हाथरस पुलिस ने सभी वाहन चालकों, ई-रिक्शा एवं टेंपो संचालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में लागू डायवर्जन का पालन करें और प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर न जाएं। आमजन से अनुरोध है कि त्योहारों के दौरान बाजारों में अनावश्यक रूप से वाहनों का प्रवेश न करें। यातायात पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। बाजारों में भीड़भाड़ एवं जाम से बचने के लिए निर्धारित मार्गों का प्रयोग करें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन वाहन एंबुलेंस, फायरब्रिगेड आदि को आवश्यकतानुसार रूट के हिसाब से जाने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें- भैया दूज पर घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान, 36 जगहों पर मेरठ पुलिस तैनात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।