धुंध और तेज रफ्तार में हादसा: हाथरस में रोडवेज बस और मैक्स की टक्कर, छह लोग घायल
हाथरस में मथुरा रोड पर रोडवेज बस और मैक्स लोडर की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप ...और पढ़ें

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस।
HighLights
रोडवेज बस और मैक्स लोडर की आमने-सामने टक्कर।
हादसे में छह लोग घायल, कुछ अलीगढ़ रेफर।
कोहरे और तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा।
जागरण संवाददाता, हाथरस। मथुरा रोड पर सुंदर बाग के पास बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बरेली से मथुरा जा रही हाथरस डिपो की रोडवेज बस और सामने से आ रही मैक्स लोडर गाड़ी में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय बस में 10 यात्री सवार थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराया।
सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हादसे में ये हुए घायल
घायलों में मनोज कुमार, उनकी पत्नी रजनी निवासी गहलऊ, गोंडा अलीगढ़, भूरी सिंह निवासी नबीपुर हसायन हाथरस, संगीता पत्नी विकास निवासी सुभाष नगर बरेली, संतोष निवासी मथुरा और मैक्स गाड़ी का चालक राहुल निवासी मथुरा शामिल हैं। सुबह धुंंध और तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खड़ी हो गई, जबकि मैक्स का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।
यह भी पढ़ें- हाथरस: त्योहारों से पहले महंगा हुआ घरों का रंग-रोगन, पेंट के दाम 10% बढ़े
यह भी पढ़ें- हाथरस में पंचायत सहायकों का मोहभंग: सरकार ने बढ़ाया मानदेय फिर भी 18 ने छोड़ी नौकरी, गांव में सेवाएं ठप
रोडवेज अधिकारी अस्पताल में पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही रोडवेज के अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। अधिकारियों ने बस चालक और यात्रियों से हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
