विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो वक्त की रोटी के लिए परेशान 3 बहनें: माता-पिता की मौत के बाद खाने का संकट, गुहार सुनकर भावुक हुए हाथरस के अफसर

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:52 PM (IST)

हाथरस में माता-पिता को खो चुकी तीन बहनों ने भोजन और दवा के लिए अधिकारियों से मदद मांगी। उनकी गरीबी ...और पढ़ें

जिला विकास अधिकारी के पास गुहार लगाने पहुंचीं लड़कियां।

जिला विकास अधिकारी के पास गुहार लगाने पहुंचीं लड़कियां।

HighLights

  1. हाथरस की तीन अनाथ बहनों ने मदद की गुहार लगाई।

  2. माता-पिता के निधन के बाद भोजन का संकट गहराया।

  3. अधिकारियों ने तत्काल सहायता का आश्वासन दिया, हुए भावुक।

जागरण संवाददाता, हाथरस। साहब, हम बहुत गरीब हैं। पापा हमें तीन साल पहले दुनियां छोड़कर चले गए और माताजी का एक महीना पहले निधन हो गया। घर में हम तीन बहन हैं ना खाने के लिए अनाज है और न दवा के लिए पैसा। दो वक्त के भोजन के लिए राशन तक की व्यवस्था नहीं है।

गरीबी की ये दास्तान सुनकर जिला विकास अधिकारी पीएन यादव की आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने तत्काल जिला प्रोवेशन अधिकारी सीमा मौर्य को टेलीफोन करके हर संभव मदद करने का निर्देश दिया।

दो वक्त की रोटी के लिए राशनकार्ड बनवाने आई बहनों को देख अफसर हुए नम

हाथरस नगर के मोहल्ला सीयल मोहल्ला की रहने वाली लड़की अपनी छोटी बहन के साथ विकास भवन में जिला विकास अधिकारी पीएन यादव के साथ पहुंची और हाथ जोड़कर कहा कि साहब हमारी मदद कीजिए। आप ही सहारा हैं क्योंकि पापा-मम्मी दुनियां में नहीं रहे।

बेसहारा किशोरी ने अपनी छाेटी बहन के साथ जिला विकास अधिकारी से की गुहार

पापा की मृत्यु बीमारी से 2023 में हो गई। जबकि माता जी की मृत्यु 14 अगस्त 2026 को हो गई है। हम तीन बहनें हैं। घर में दो वक्त का भोजन करने के लिए राशन तक की व्यवस्था नहीं है। ये सुनकर जिला विकास अधिकारी पीएन यादव ने जिला प्रोवेशन अधिकारी सीमा मौर्य को फोन करके किशोरी की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें- मथुरा में पंडित दीनदयाल स्मृति मेला महोत्सव की कल: 21 महामंडलेश्वर जुटेंगे, 8 को आ सकते हैं सीएम योगी

यह भी पढ़ें- मथुरा यमुना नेचर वॉक परियोजना एनओसी के फेर में फंसी, 24.29 करोड़ रुपये का काम रुका