विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में प्रेम की अनोखी मिसाल: मोर की माैत हुई तो वियोग में मोरनी ने भी त्यागे प्राण

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:13 PM (IST)

हाथरस के चितावर गांव में एक मोर की करंट लगने से मौत हो गई, जिसके वियोग में उसकी मोरनी ने भी प्राण त्याग दिए।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मोर की करंट लगने से हुई मृत्यु।

  2. वियोग में मोरनी ने भी त्यागे अपने प्राण।

  3. ग्रामीणों ने सम्मानपूर्वक किया अंतिम संस्कार।

जागरण संवाददाता, हाथरस। चितावर गांव के पास प्रेम की मार्मिक मिसाल सामने आई। खेतों में बंबे के किनारे किसान के ट्यूबवेल की 11 हजार की लाइन से चिपककर एक मोर की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मोर-मोरनी का जोड़ा खेल रहा था, तभी मोर करंट की चपेट में आ गया। दूर खड़ी मोरनी यह देखती रही, फिर पास आकर जोर-जोर से आवाज देने लगी।

साथी की आवाज न आने पर वियोग सहन नहीं कर पाई और मोर के पास ही तड़प-तड़प कर प्राण त्याग दिए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीण जुटे। बंबा पर जेसीबी से सफाई हो रही थी। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। बेजुबानों के सच्चे प्रेम ने इंसानों को रिश्तों की गहराई पर सोचने को मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें- इको टूरिज्म के साथ मिलेगा रोजागार, हाथरस में चार करोड़ से संवरेगा कृष्ण वन अभयारण्य क्षेत्र

लापता दो किशोरियों को पुलिस ने, 24 घंटे में नोएडा से बरामद किया

सादाबाद: विनोबा नगर से लापता दो किशोरियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर नोएडा से सकुशल बरामद कर स्वजन को सौंप दिया। विनोबा नगर निवासी पीड़िता ने बताया था कि 24 अक्टूबर की दोपहर करीब एक बजे 15 वर्षीय किशोरी उनके घर आई थी। तब उनकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी।

दोनों सहेलियां हैं और एक साथ घर से कहीं चली गईं। तलाश के बाद भी पता नहीं चला तो तहरीर दी। पुलिस की सक्रियता से दोनों को नोएडा से बरामद कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों किशोरियों को स्वजन के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- हाथरस में 145 करोड़ से बनेगा बाईपास: 8.2 KM होगा लंबा, इन गांवों को मिलेगी बड़ी राहत