विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस जंक्शन से दिल्ली के लिए दो नई ट्रेनें, त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:33 PM (IST)

रेलवे ने प्रयागराज-दादरी और नारायणपुर बाजार-दादरी स्पेशल ट्रेनों का मार्ग शकूरबस्ती तक बढ़ाया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रयागराज-दादरी और नारायणपुर बाजार-दादरी ट्रेनों का मार्ग शकूरबस्ती तक बढ़ाया गया।

  2. हाथरस जंक्शन पर इन विस्तारित ट्रेनों का ठहराव निर्धारित किया गया।

  3. त्योहारी सीजन में दिल्ली और NCR यात्रा हेतु अतिरिक्त सुविधा।

जागरण संवाददाता, हाथरस। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने प्रयागराज-दादरी और नारायणपुर बाजार-दादरी स्पेशल ट्रेनों का मार्ग विस्तार शकूरबस्ती तक कर दिया है। इससे प्रयागराज और मीरजापुर क्षेत्र से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। दोनों जोड़ी ट्रेनों का ठहराव हाथरस जंक्शन स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है।

उत्तर मध्य रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 02417/02418 और 04163/04164 का संचालन विस्तारित किया जा रहा है। दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों से आवागमन के अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे।

ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। गाड़ी संख्या 02417 प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल 15 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक सप्ताह में रविवार, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02418 शकूरबस्ती-प्रयागराज स्पेशल 17 अक्टूबर से 17 दिसंबर तक बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 04163 नारायणपुर बाजार-शकूरबस्ती स्पेशल 17 अक्टूबर से 16 दिसंबर तक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04164 शकूरबस्ती-नारायणपुर बाजार स्पेशल 16 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी।

हाथरस जंक्शन पर ठहराव का समय

रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार गाड़ी संख्या 02417 और 04163 का हाथरस जंक्शन पर आगमन सुबह 4:48 बजे और प्रस्थान 4:50 बजे निर्धारित है। वहीं, गाड़ी संख्या 02418 और 04164 का ठहराव रात 1:15 बजे से 1:17 बजे तक रहेगा। इससे यात्रियों को दिल्ली और प्रयागराज की ओर जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर खत्म होगी वेटिंग की टेंशन, रेलवे इन 10 ट्रेनों में बढ़ाएगा कोच की संख्या

यह भी पढ़ें- रक्सौल से मुंबई के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन की उठी मांग, लोगों ने रेलवे बोर्ड से की अपील