विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर खत्म होगी वेटिंग की टेंशन, रेलवे इन 10 ट्रेनों में बढ़ाएगा कोच की संख्या

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:24 AM (IST)

दीपावली पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण रेलवे ने 10 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दीपावली पर यात्रियों की सुविधा हेतु 10 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच।

  2. 1 नवंबर से शुरू होकर वेटिंग लिस्ट की समस्या होगी कम।

  3. उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने लिया यह महत्वपूर्ण निर्णय।

जागरण संवाददाता, बरेली। दीपावली पर यात्रियों की बढ़ती संख्या की वजह से रेलवे ने 10 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। ये कोच एक नवंबर से ट्रेनों में लगाए जाएंगे।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव के मुताबिक 04014 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल में एक से 13 नवंबर तक, 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल में दो से 14 नवंबर तक, 04028 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल में तीन से 13 नवंबर तक 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल में चार से 14 नवंबर तक, 04209 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल में दो से 13 नवंबर तक।

04210 दिल्ली- वाराणसी स्पेशल फिरोजपुर कैंट में तीन से 14 नवंबर तक, 04616 पटना स्पेशल तीन से 10 नवंबर तक, 04615 पटना- फिरोजपुर कैंट स्पेशल में चार से 11 नवंबर तक, 04668 अमृतसर-बरौनी स्पेशल में एक से 15 नवंबर तक, 04667 बरौनी-अमृतसर स्पेशल में तीन से 17 नवंबर तक वातानुकूलित की अलग-अलग श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से वालोंग तक EV बाइक से 4850 KM के सफर पर निकले सेना के जवान, 'SPHERE' यात्रा पहुंची बरेली