हाथरसवासियों के लिए खुशखबरी: 2.5 करोड़ से बनेगा गोलचक्कर, तालाब ओवरब्रिज पर अब नहीं होंगे हादसे!
हाथरस के तालाब ओवरब्रिज पर हादसों को रोकने के लिए 2.50 करोड़ रुपये की लागत से गोलचक्कर और पुलिस बूथ का निर्माण होगा। यह निर्णय चार महीने पहले छात्रा खुशी की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद लिया गया है।

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
तालाब ओवरब्रिज पर 2.50 करोड़ से निर्माण कार्य।
गोलचक्कर और पुलिस बूथ बनेंगे सुरक्षा हेतु।
छात्रा खुशी की मौत के बाद लिया गया निर्णय।
जागरण संवाददाता, हाथरस। असुरक्षित तालाब ओवरब्रिज पर एक ओर गोल चक्कर और दूसरी ओर पुलिस बूथ का निर्माण होगा। इस पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 2.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि चार महीने तालाब ओवरब्रिज पर छात्रा खुशी की हादसे में मौत हो गई थी उसके बाद स्वजन का गुस्सा फूट पड़ा और पूरे पुल पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध व्यक्त किया था। तब पूरा प्रशासन हिल गया था।
तत्कालीन डीएम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजकर हादसों की पुनरावृति रोकने को प्रस्ताव तलब कर लिया था। पीडब्लूडी ने ढाई करोड़ का प्रस्ताव बनाकर डीएम जरिए शासन को भेजा जिसको मंजूरी मिल गई है।
चार महीने पहले छात्रा खुशी की तालाब पुल पर हादसे में चली गई थी जान
बता दें करीब तीन महीने पहले यानी 28 जुलाई की की देर शाम को हाथरस नगर के तालाब ओवरब्रिज पर एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई थी। मृतका की पहचान डॉ. संजीव अग्रवाल की 18 वर्षीय पुत्री खुशी अग्रवाल के रूप में हुई है। वह कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित पुराना मिल कंपाउंड की निवासी थी। खुशी अलीगढ़ रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सोमवार देर शाम कोचिंग खत्म होने के बाद वह अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी।
हादसे की पुनरावृत्ति फिर न हो इसलिए ओवरब्रिज के दोनों ओर गोलचक्कर और पुलिस बूथ
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना को लेकर शहर भर में आक्रोश था। इसके बाद तत्कालीन डीएम के निर्देश पर मौका मुआयना करने के बाद एक प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार करके शासन को भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल गई है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से तालाब पुल के दोनों ओर रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। एक ओर गोल चक्कर और दूसरी ओर पुलिस छतरी बनेगी। इस पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
संजीव वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
चार महीने पहले हुआ हादसा बेहद दर्दनाक था। हादसे की वजह पुल के दोनों ओर पर्याप्त सड़क सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे मगर अब इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि फिर किसी की खुशी न छिन पाए।
कीर्ति शर्मा
हाेनहार बिटिया की जान सरकारी सिस्टम की लापरवाही के कारण चली गई। काश, पहले ही सड़क सुरक्षा के इंतजाम पहले कर लिए जाते तो शायद छात्रा की जान न जाती। प्रशासन अब जागा है।
राज मिश्रा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।