विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दाऊजी मेले में मारपीट के बाद सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, शहर के 35 वार्ड में सफाई कार्य ठप

By Akash R SinghEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 04 Oct 2026 11:08 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 11:13 AM (IST)

हाथरस के दाऊजी महाराज मेले में जूस पीने को लेकर हुए विवाद के बाद सफाई कर्मियों की गिरफ्तारी से आक्रोश ...और पढ़ें

HighLights

  1. दाऊजी मेले में जूस विवाद पर सफाई कर्मी गिरफ्तार।

  2. गिरफ्तारी के विरोध में सफाई कर्मियों ने की हड़ताल।

  3. हाथरस के 35 वार्डों में सफाई कार्य पूरी तरह ठप।

जागरण संवाददाता, हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज में शनिवार की रात जूस पीने के विवाद को लेकर दुकानदार से मारपीट हो गए। इसमें घटना में हुए घायल को रेफर कर दिया है। पुलिस ने कुछ सफाई कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। इससे नाराज सफाई कर्मियों ने गोशाला मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया। रविवार को उन्होंने हड़ताल करते हुए सफाई कार्य ठप कर दिया।

मेला श्री दाऊजी महाराज में सफाई कर्मचारी से हुई मारपीट के बाद पुलिस की कार्रवाई से आक्रोश बढ़ गया। वहां काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। रात में ही सफाई कर्मचारी मेला परिसर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सफाई कर्मियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। इसे लेकर दूसरे दिन हड़ताल करते हुए सफाई कार्य ठप कर दिया।

35 वार्ड में नहीं हुई सफाई

नगर पालिका के सभी 35 वार्डों में सफाई कार्य नहीं हो सका। लोगों को अपने घरों व प्रतिष्ठानों के सामने खुद ही सफाई करनी पड़ी। इस दिन अवकाश होने से भी सफाई कर्मी छुट्टी पर रहते हैं। हड़ताल से जो भी थोड़ा बहुत कार्य होता है वह भी बंद रहा। हड़ताल में ठेका, संविदा सहित सभी सफाई कर्मी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- हाथरस के दाऊजी महाराज मेले में लाफ्टर शो में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने लाठियां फटकारीं; होमगार्ड घायल

यह भी पढ़ें- हाथरस में अतीक अहमद के पूर्व रसोइए ने कब्जाई 25 लाख की जमीन, 8 महीने से टाल रही पुलिस; अब SP से शिकायत