हाथरस के दाऊजी महाराज मेले में लाफ्टर शो में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने लाठियां फटकारीं; होमगार्ड घायल
हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज में लाफ्टर शो के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे पुलिस को लाठियां फटकारनी ...और पढ़ें

मेला में पहुंची पुलिस।
HighLights
मेला श्री दाऊजी महाराज में लाफ्टर शो के दौरान भीड़ बेकाबू हुई
भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं, भगदड़ मची
ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड घायल, कार्यक्रम आधी रात से पहले बंद
जागरण संवाददाता, हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज में शुक्रवार रात लाफ्टर शो के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। हजारों की भीड़ जुटने से व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। पुलिस ने लाठियां फटकारीं तो भगदड़ मच गई। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड घायल हो गया, कई लोग चोटिल हुए। हालात बिगड़ने पर प्रशासन को कार्यक्रम आधी रात से पहले ही बंद कराना पड़ा।
शुक्रवार रात शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेला परिसर पहुंचे। पंडाल में क्षमता से अधिक भीड़ पहुंचने से प्रवेश द्वारों पर दबाव बढ़ गया। लोग धक्का-मुक्की कर अंदर जाने की कोशिश करते रहे। रात करीब 11 बजे स्थिति बेकाबू हो गई।
पुलिस ने फटकरीं लाठियां
भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इससे लोग इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।धक्का लगने से ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड गिरकर घायल हो गया। उसे ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो एसडीएम सदर की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया।

लाफ्टर शो के कलाकार।
मंच तक पहुंची भीड़
मुरसान किला निवासी अल्फेज खान ने भीड़ में मोबाइल चोरी होने की शिकायत की। मंच तक पहुंची भीड़भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और कुर्सियां फेंकीं। लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक और हाथापाई की स्थिति बनी। वीआईपी पास वाले लोगों को भी प्रवेश नहीं मिला, जिससे नाराजगी बढ़ गई। कुछ लोग मंच तक पहुंच गए। अंदर कार्यक्रम चलता रहा, बाहर देर तक हंगामा होता रहा।
यह भी पढ़ें- DM अनुनय झा के कदम से मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में मची खलबली, दो स्टेनो सहित 8 कर्मचारियों के ट्रांसफर
सुरक्षा के कारण रोकना पड़ा कार्यक्रम
इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने लाफ्टर शो का शुभारंभ किया। रूबा खान, गुलजार, खासा आला चहर, नंदिनी शर्मा, त्रिलोकी पोपट ने प्रस्तुतियां दीं। प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम रोकना पड़ा।
